Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में कल होगी बिजली कटौती:कई उपकेंद्रों पर काम के चलते शटडाउन, उपभोक्ताओं को पहले से तैयारी की सलाह

    4 hours ago

    2

    0

    गोरखपुर में शनिवार को विद्युत विभाग के विभिन्न कार्यों के चलते कई इलाकों में घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार अनुरक्षण, बसबार परिवर्तन, लाइन शिफ्टिंग और सीएम ग्रीड योजना के कार्य एक साथ होने से शहर के बड़े हिस्से में असर पड़ेगा। विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित समय से पहले जरूरी काम निपटा लें और बिजली कटौती के दौरान धैर्य बनाए रखें। विभाग ने असुविधा के लिए खेद भी जताया है। सीएम ग्रीड योजना के तहत इन क्षेत्रों में कटौती सीएम ग्रीड योजना के कार्य के कारण 11 केवी राम जानकी नगर, कृष्णा नगर, मोती पोखरा, दूरदर्शन, पत्रकारपुरम और राप्ती नगर फेस थर्ड में सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। उपखंड अधिकारी राप्ती नगर राघवेंद्र कुमार द्विवेदी ने बताया कि कार्य आवश्यक है, इसलिए अस्थायी रूप से सप्लाई रोकी जाएगी। नॉर्मल उपकेंद्र में बड़े काम से कई मोहल्ले प्रभावित विद्युत उपकेंद्र नॉर्मल के स्विचयार्ड में अनुरक्षण कार्य और बसबार बदलने के कारण सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहेगी। इससे नौसढ़, माली ढाला, महेवा मंडी, अमरूद बगिया, ट्रांसपोर्ट नगर, राजघाट, मीनू हाता, तुर्कमानपुर, जगन्नाथपुर, खुर्रमपुर और बेतियाहाता सहित आसपास के कई इलाके प्रभावित होंगे। लाइन शिफ्टिंग व सड़क चौड़ीकरण का भी असर रोड चौड़ीकरण और लाइन शिफ्टिंग कार्य के चलते इंडस्ट्रियल स्टेट के पश्चिमी जनप्रिय फीडर, विकास नगर व बरगदवा फीडर, खोराबार के रामगढ़ फीडर, लोहिया इंक्लेव के लालपुर टीकर फीडर और राप्ती नगर के मोती पोखरा व फेस तीन बशारतपुर क्षेत्र में भी सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। विद्युत विभाग के अनुसार अलग-अलग उपकेंद्रों पर एक साथ काम होने से शहर के कई हिस्सों में बिजली आपूर्ति प्रभावित होगी। इसलिए उपभोक्ताओं को दिनभर अलग-अलग समय पर कटौती का सामना करना पड़ सकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से दंपति की मौत:कानपुर-लखनऊ हाईवे पर पति-पत्नी की मौके पर गई जान, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा
    Next Article
    सदर सीट पर कौन मजबूत, विधायक आदिति या कोई और:सपा से आर पी या शशिकांत? बसपा में किसे दिग्गज मानते हैं आप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment