Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में बदलते मौसम में बीमार पड़ रहे बच्चे:डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल में 20 % पेशेंट बढ़ें, डॉक्टर ने दी सतर्क रहने की सलाह

    4 hours ago

    2

    0

    गोरखपुर में बदलते मौसम का असर बच्चों के सेहत पर देखा जा रहा है। जीरो से 15 साल के बच्चे उल्टी, दस्त, बुखार और खांसी के शिकार हो रहे है। जिला अस्पताल के चाइल्ड ओपीडी में रोजाना लगभग 70 से 80 पेशेंट इस समस्या से जुड़े पहुंच रहे हैं। जिनमें से करीब 50 नए होते हैं। चाइल्ड स्पेशलिस्ट डॉ. गणेश गौरव ने बताया कि बीमार पड़ने वाले में ज्यादातर स्कूल जाने वाले बच्चे शामिल हैं। पिछले एक हफ्ते में 20 परसेंट कर मरीज बढ़ें हैं। क्यों हो रही दिक्कत.. उन्होंने बताया कि मौसम में तेजी से बदलाव आ रहा है। तेज धूप और हवा असर बाहर निकलने वाले बच्चों पर पड़ रहा है। ऐसे में ठंडा गरम खाने और धूप लगने की वजह से समस्या बढ़ रही है। इन दिनों उनपर ज्यादा ध्यान देने की जरुरत है। थोड़ी सी लापरवाही भी बड़ी परेशानी का कारण बन सकता है। उल्टी, दस्त, बुखार और खांसी की समस्या ज्यादा डॉ. गणेश ने बताया कि मेरे ओपीडी में पिछले एक हफ्ते से मरीज बढ़ गए हैं। ज्यादातर बच्चों में उल्टी, दस्त, बुखार और खांसी की समस्या देखी जा रही है। 3 से 15 साल के बच्चे ज्यादा प्रभावित हैं। हर रोज करीब 50 नए मरीज उनका कहना है कि एक दिन में लगभग 80 मरीज पहुंच रहे हैं। जिनमें से करीब 50 नए आते हैं। तबियत बिगड़ने से बच्चों में सुस्ती और भूख नहीं लगने की समस्या देखी जाती है। साथ ही ज्यादा नींद ज्यादा भी आती है। बॉडी में दर्द रहता है और सांस भी फूलती है। ऐसे मौसम में बच्चों पर बहुत ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। खास कर जो बच्चे धूप में निकल कर स्कूल या कहीं भी जाते हैं। धूप में निकलते वक्त उन्हें अच्छे से दुपट्टे, छाता और अन्य साधनों से ढंक कर ही जाने दें। बासी खाना एकदम न खाने दें। फ्रीज के पानी के इस्तेमाल और ठंडा खाना से बचाएं। उनका कहना है कि अक्सर लोग धूप से आने के बाद बच्चों को अचानक ठंडा पानी पिला देते हैं या फिर आइसक्रीम खिला देते हैं। साथ ही बासी और तला भुना खाना खिलाने से यह समस्या बढ़ रही है। पैरेंट्स दे रहे बच्चों पर विशेष ध्यान वहीं इस मौसम में पैरेंट्स भी अलर्ट हो गए हैं। शालिनी पांडेय ने बताया कि इन दिनों गर्मी बहुत तेज़ है। मेरा 6 साल का बेटा वेदांत क्लास में पढ़ता है। स्कूल जाने से पहले मैं हर दिन इन 4 बातों का खास ध्यान रखती हूं, जिसमें धूप से सिर बचाने के लिए मैं उसे सूती टोपी जरूर पहनाती हूं। घर से निकलने से पहले एक गिलास पानी पिलाती हूं और उसकी पानी की बोतल भरकर बैग में रखती हूँ। सुबह-दोपहर की तेज़ धूप से आंखों को बचाने के लिए चश्मा बहुत ज़रूरी है। साथ ही पसीना पोंछने और जरूरत पड़ने पर मुंह ढकने के लिए एक सूती रुमाल उसकी जेब में हमेशा रहता है। ग्लूकोज का पानी देती पारुल जायसवाल ने बताया कि मेरा बेटा अथर्व 7 क्लास में पढ़ता है। स्कूल की जब छुट्टी होती है तब बहुत ही तेज धूप होता है। स्कूल भेजने से पहले मैं उसको ग्लूकोज का पानी देती। साथ ही लंच में जूसी फ्रूट जरूर रखती। ताकि उसकी इम्युनिटी कम न हो। सबसे ज्यादा ध्यान छुट्टी के वक्त देना पड़ता है। उस समय उसे कैप पहना कर और छाते के साथ ही घर लेकर आती। धूप से आने के 10 मिनट बाद ही पानी देती। स्कूल के छुट्टी के वक्त धूप ज्यादा ध्यान देना पड़ता स्वाति जायसवाल ने बताया कि पिछले कुछ दिनों ने जो चिलचिलाती धूप निकल रही है, उससे बच्चे बहुत ज्यादा परेशान हो रहे। मेरे बेटे 7 और 10 क्लास में पढ़ते हैं। उनपर बहुत ध्यान देना पड़ता है। बाकी समय तो धूप में जाने से बचाया जा सकता है, लेकिन स्कूल की छुट्टी के वक्त परेशानी होती है। ऐसे में उनके साथ टोपी ग्लब्स और छाता जरूर भेजती। साथ ही धूप में कुछ भी ठंडा खाने से बचाती हूं। थोड़ी सी भी लापरवाही से वे बीमार पड़ सकते हैं। डॉक्टर ने बताएं बचाव के उपाय बासी खाना न दें ठंडा पानी पीने या कुछ ठंडा खाने से बचें। धूप से आने के बाद तुरंत पानी न पिएं। बाहर का तला- भुना न खाएं। धूप में निकलते वक्त प्रोटेक्शन का ध्यान रखें। हल्का फुल स्लीव का कपड़ा पहनें। धूप में जूस का सेवन न करें। इम्युनिटी बढ़ाने वाले फल खाएं। बॉडी को हाइड्रेटेड रखें। पानी ज्यादा पिएं। बहुत जरुरी काम पोर ही बाहर निकलें। दिक्कत बढ़ने पर डॉक्टर से संपर्क करें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    छात्रा को जिंदा जलाने के दोषी की उम्रकैद बरकरार:ट्रायल कोर्ट का फैसला सही, हाईकोर्ट ने कहा- कड़ी सजा देना जरूरी
    Next Article
    खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हम अधिवक्ता:वाराणसी में वकील बोले- हमारे साथियों पर हमले हो रहे, एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करे सरकार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment