Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में बस को ट्रेलर ने ठोका, देखें CCTV:फोरलेन पर मची अफरातफरी, सभी यात्री सुरक्षित

    2 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन पर बुधवार को बस और ट्रेलर में जोरदार टक्कर हो गया। घटना उस वक्त हुआ अब रोडवस बस सड़क किनारे सवारी उतार रही थी। तभी पीछे से एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी। इस पूरी घटना का वीडियो पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जो थोड़ी ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। टक्कर लगते ही बस के अंदर बैठे यात्रियों में अफरातफरी मच गई। लोग घबराकर अपनी सीटों से उठ गए। आसपास मौजूद लोग भी मौके पर बड़ी संख्या में जुट गए और हालात को संभालने में मदद करने लगे। पढिए पूरा मामला यह घटना गोरखपुर के गगहा क्षेत्र के हाटा बाजार की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, बस सवारियों को उतारने के लिए सड़क किनारे खड़ी थी। तभी पीछे से आ रहे ट्रेलर ने बस को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बस का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि ट्रेलर के आगे का हिस्सा भी टूट गया। इस हादसे में राहत की बात यह रही कि बस में सवार किसी भी यात्री को चोट नहीं आई। बस में कुल 38 यात्री सवार थे। अगर टक्कर और तेज होती, तो बड़ा नुकसान हो सकता था। पुलिस ने शुरू की जांच हादसे के बाद बस के परिचालक अखिलेश कुमार ने डायल 112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर संबंधित लोगों को थाने बुलाया। इसके बाद पुलिस ने पूछताछ शुरू की।परिचालक के अनुसार, बस गोरखपुर डिपो की थी और बड़हलगंज की ओर से आ रही थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    SIR की अंतिम वोटर लिस्ट का प्रकाशन आज:गोरखपुर में 6.54 लाख मतदाता कटे; 2.26 नए जुड़े
    Next Article
    गोरखपुर में बच्चों के बर्थ सर्टिफिकेट के लिए परेशान पैरेंट्स:बोलें- महीनों पहले दिया आवेदन, अब तक नहीं मिला, स्कूलों में एडमिशन मुश्किल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment