Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ब्लड बैंक के लैब टेक्नीशियन की गोली मारकर हत्या:सीतापुर में रिटायर्ड पुलिसकर्मी के बेटे पर आरोप, आरोपी हिरासत में

    1 hour ago

    2

    0

    सीतापुर के कोतवाली देहात इलाके में एक रिटायर्ड पुलिसकर्मी के बेटे ने लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर लैब टेक्नीशियन की हत्या कर दी। इस वारदात के पीछे आपसी मनमुटाव बताया जा रहा है हालांकि अभी तक वजह साफ नहीं हो सकी है और पुलिस आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। देर रात प्राइवेट ब्लड बैंक के अंदर हुई वारदात के बाद लोगों में हड़कंप मच गया। मामला नैपालापुर इलाके में स्थित प्राइवेट सरोज चैरिटेबल ब्लड बैंक का है। बताया जाता है कि यहां रिटायर्ड मुख्य आरक्षी राजकुमार सिंह के बेटे शिवेश सिंह ने देर रात घर में अटैची में रखी लाइसेंसी रिवॉल्वर को अटैची का एक हिस्सा जलाकर निकाल लिया। रात 2 बजे विवाद के बाद फायर झोंका देर रात करीब 2 बजे आरोपी और लैब में टेक्नीशियन के पद पर काम कर रहे सतीश यादव निवासी आजमगढ़ से किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ और रिटायर्ड पुलिसकर्मी के बेटे ने फायर झोंक दिया। गोली की आवाज सुनकर वहां सो रहे लोगों ने आनन फानन में घायल सतीश को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फॉरेंसिक टीम ने जुटाए सबूत घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने सबूत जुटाने के बाद जांच पड़ताल शुरू कर दी है। वहीं देर रात घटनास्थल में पहुंची को सादर नेहा त्रिपाठी ने भी हिरासत में लिए गए आरोपी युवक से पूछताछ की और घटना के हर पहलू को जानने का प्रयास किया। हालांकि, अभी तक इस घटना के पीछे की असली वजह सामने नहीं आ सकी है। प्रभारी निरीक्षक अमर सिंह का कहना है की वारदात में प्रयुक्त लाइसेंसी रिवाल्वर को कब्जे में लेकर आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं मृतक के परिजनों को पुलिस ने सूचना देकर शव का पंचायतनामा कर पोस्टमार्टम कार्रवाई शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर को मारी गोली:पैर में गोली लगने पर गिरा, पुलिस ने घोषित किया था ₹25 हजार का इनाम
    Next Article
    कांठ सीट पर कमाल अख्तर या कोई और मजबूत:भाजपा से राजेश 'चुन्नू', विनोद सैनी या पूनम देवी पहली पसंद, बसपा से किसे चुनेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment