Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में पत्रकार के परिवार पर हमला:सीओ ने शुरू की जांच, 6 लोगों पर FIR दर्ज

    1 hour ago

    1

    0

    अयोध्या जिले के खण्डासा थाना क्षेत्र के रामनगर अमावासूफी गांव में वरिष्ठ पत्रकार गिरिजा प्रसाद शुक्ला और उनके परिवार पर गांव के ही कुछ दबंगों द्वारा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि हमलावरों ने घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकी दी। घटना के कई घंटे बाद पुलिस द्वारा कार्रवाई न किए जाने पर पत्रकारों के हस्तक्षेप के बाद देर रात मामला दर्ज किया गया। शिकायतकर्ता पुष्कर शुक्ला के अनुसार, गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे गांव निवासी अवधेश शुक्ल अपने साथ उमेश शुक्ल, शिवाकांत, अमन शुक्ल और दो अज्ञात लोगों के साथ उनके घर पहुंचे। उस समय उनके 72 वर्षीय पिता गिरिजा प्रसाद शुक्ला दरवाजे पर बैठे थे। आरोप है कि पहुंचते ही अवधेश शुक्ल ने उनका गला दबाया और आंख के नीचे मुक्का मार दिया, जिससे उन्हें गंभीर चोट आई। पुष्कर शुक्ला ने बताया कि जब उनके पिता जान बचाने के लिए घर के अंदर भागे तो सभी आरोपी भी जबरन घर में घुस आए और उनके साथ भी मारपीट की। इस दौरान बीच-बचाव करने आई उनकी बहन अनामिका के साथ भी अभद्रता की गई, बाल पकड़कर घसीटा गया और घर में रखा गेहूं, चावल सहित खाद्यान्न बिखेर दिया गया। आरोपियों ने घर के बर्तन, कुर्सी और चूल्हा भी तोड़ दिया। घटना के बाद पीड़ित परिवार द्वारा थाने में शिकायत दी गई, लेकिन कई घंटों तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। जब इसकी जानकारी स्थानीय पत्रकारों को हुई तो वे बड़ी संख्या में थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। मामला उच्च अधिकारियों तक पहुंचने के बाद क्षेत्राधिकारी पियूष पाल ने मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच के बाद देर रात करीब 10 बजे पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। घायल पिता-पुत्र का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है। पुलिस ने मामले में आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इटावा में अवैध खनन, ओवरलोडिंग पर प्रशासन की कार्रवाई:32 डंपर-ट्रक सीज, 5.18 लाख जुर्माना; बिना नंबर प्लेट वाहन भी पकड़े
    Next Article
    दुधवा में 25 गिद्धों की संदिग्ध मौत:वन विभाग जांच में जुटा, जहर से मौत की आशंका

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment