Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में बारिश, 62 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:यूपी में 36 घंटे में 17 मौंते, दुनिया में सबसे गर्म रहा बांदा का पारा 11°C गिरा

    4 hours ago

    1

    0

    यूपी में 3 दिनों से मौसम बिगड़ा हुआ है। शुक्रवार सुबह से गोरखपुर में बारिश हो रही है। प्रदेश के ज्यादातर शहरों में बादल छाए हैं। तेज हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग ने आज बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया है। हालांकि, 62 जिलों में आंधी और बिजली गिरने की संभावना जताई है। इस दौरान 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। आंधी-बारिश से पिछले 36 घंटों में 17 लोगों की मौत हो चुकी है। औसतन 2.6 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। इससे लोगों को हीटवेव से राहत मिली है। प्रदेश के औसत तापमान में 10-12 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आई है। दो दिन पहले 47.6 डिग्री सेल्सियस के साथ दुनिया का सबसे गर्म शहर रहा बांदा अब 36.4 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है। गुरुवार की बात करें तो गाजियाबाद, नोएडा, ललितपुर, आगरा और मथुरा में जमकर ओले गिरे। 20 से ज्यादा जिलों में बारिश हुई। गुरुवार को जालौन प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। यहां का अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। लखनऊ में मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- उत्तरी पाकिस्तान और जम्मू-कश्मीर के आसपास बने चक्रवाती सिस्टम का प्रभाव अब खत्म हो गया है। 2 मई से पश्चिमी हिमालयी इलाकों में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। इससे पहाड़ी इलाकों में मौसम बदलेगा। इसका असर यूपी में भी दिखेगा। यहां गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। मौसम की तस्वीरें देखिए- अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम? आपके शहर में मौसम कैसा है, कितनी दिनों तक बारिश और ओलों का अलर्ट है? जानने के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए-
    Click here to Read more
    Prev Article
    तुला राशि
    Next Article
    फिरोजाबाद में ट्रक-टैंकर की भीषण टक्कर:केबिन में फंसे चालक को एक घंटे बाद हाइड्रा मशीन से निकाला गया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment