Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में अगले 5 दिनों तक रहेगा हीटवेव का कहर:अप्रैल में औसत से अधिक गर्मी, आज 42°C तक पहुंच सकता तापमान

    13 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में मंगलवार की सुबह से ही मौसम काफी गर्म और उमस भरा रहा। सुबह के समय ही तापमान तेजी से बढ़ने लगा और दिन चढ़ते-चढ़ते यह 35 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार, दोपहर तक तापमान 41 से 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। जबकि न्यूनतम तापमान करीब 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है। हीटवेव ने बढ़ाई परेशनी मौसम वैज्ञानिक डॉ कैलाश पाण्डेय ने बताया कि इस समय चल रही तेज गर्म हवाओं के कारण लोगों को ज्यादा परेशानी हो रही है। दोपहर के समय लू चलने से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है और शरीर झुलसने जैसा महसूस हो रहा है। इन हवाओं की रफ्तार 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच रही है। लगातार बढ़ रहा तापमान पिछले कुछ दिनों से तापमान लगातार बढ़ रहा है। शनिवार को अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री, रविवार को 40.6 डिग्री और सोमवार को यह बढ़कर 41.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। सोमवार को सुबह से ही तेज धूप निकल आई थी, जिसके कारण दोपहर तक गर्मी और भी ज्यादा बढ़ गई। लू के चलते सड़कों पर लोगों की आवाजाही भी कम देखने को मिली। मौसम विभाग के अनुसार, यह स्थिति राजस्थान की ओर से आ रही पश्चिमी गर्म हवाओं के कारण बनी हुई है। जिससे गर्मी और अधिक महसूस हो रही है। आने वाले चार से पांच दिनों तक इसी तरह की गर्मी और लू जारी रहने की संभावना है। इसके बाद हवाओं की रफ्तार कम होने पर थोड़ी राहत मिल सकती है, लेकिन मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। औसत से अधिक है तापमान अगर अप्रैल महीने के सामान्य तापमान की बात करें तो इस समय जो तापमान दर्ज हो रहा है, वह औसत से काफी ज्यादा है। आमतौर पर अप्रैल में अधिकतम तापमान करीब 37.4 डिग्री और न्यूनतम 21.3 डिग्री सेल्सियस रहता है। लेकिन इस बार तापमान सामान्य से 3 से 4 डिग्री ज्यादा चल रहा है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ विकास प्राधिकरण की बोर्ड बैठक आज:तीन गांवों में भूमि उपयोग परिवर्तन समेत कई प्रस्तावों पर चर्चा
    Next Article
    झांसी में सुबह से 42 डिग्री पहुंचा टेम्प्रेचर:दोपहर में और बढ़ेगी गर्मी, सड़कों पर कम हुआ ट्रैफिक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment