Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में AC, फ्रिज, कूलर की भारी डिमांड:शोरूम पर उमड़ी खरीदारों की भीड़, दुकानदार बोले- 25% बिक्री बढ़ी

    5 hours ago

    2

    0

    गोरखपुर में गर्मी बढ़ते ही AC, फ्रिज और कूलर की मांग अचानक बढ़ गई है। शहर की इलेक्ट्रॉनिक्स दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है और लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं। दुकानदारों के मुताबिक इस समय सबसे ज्यादा AC और फ्रिज की बिक्री हो रही है। एक-एक दुकान से रोजाना 10-15 AC तक बिक रहे हैं। गोलघर स्थित न्यू राजेश इलेक्ट्रॉनिक्स के संचालक राजेश कुमार ने बताया कि पिछले एक हफ्ते में बिक्री में तेजी आई है। गर्मी बढ़ने के साथ ही शादी-विवाह का सीजन (लगन) शुरू होने से भी खरीदारी बढ़ी है। 1.5 टन स्प्लिट AC सबसे ज्यादा पसंद दुकानदारों के अनुसार अब लोग कूलर और पंखे की बजाय AC को ज्यादा प्राथमिकता दे रहे हैं। खासकर 1.5 टन की स्प्लिट AC की मांग सबसे ज्यादा है। एक दिन में 15-20 AC तक बिक रहे हैं। इसके साथ ही सिंगल डोर फ्रिज और स्टैंड वाले कूलर की भी अच्छी बिक्री हो रही है। बजट फ्रेंडली सिंगल डोर फ्रिज की डिमांड LG स्टोर के कर्मचारी विशाल के अनुसार बाजार में कई तरह के आधुनिक फ्रिज उपलब्ध हैं, लेकिन ज्यादातर ग्राहक सिंगल डोर फ्रिज ही पसंद कर रहे हैं। इसकी वजह इसका किफायती होना है, जो आम लोगों के बजट में आसानी से फिट हो जाता है। बजट फ्रेंडली है सिंगल डोर फ्रीज वहीं LG स्टोर के वर्कर विशाल ने बताया कि वैसे तो मार्केट में बहुत तरह की नई फ्रीज मौजूद है लेकिन ज्यादातर लोगों की पहली पसंद सिंगल डोर फ्रीज ही रहती है। यह बजट फ्रेंडली भी है। मिनी फ्रिज भी बना पसंदीदा विकल्प गर्मी बढ़ने के साथ ही लोग अपनी जरूरत के अनुसार मिनी फ्रिज भी खरीद रहे हैं। खासकर छात्र और बाहर रहकर पढ़ाई या नौकरी करने वाले लोग इसे ज्यादा पसंद कर रहे हैं। यह छोटे कमरे और सीमित जगह के लिए बेहतर विकल्प है। साथ ही ऑफिस, स्कूल और छोटे संस्थानों में भी इसका उपयोग बढ़ रहा है। मिनी फ्रिज की शुरुआती कीमत करीब 9,000 रुपए बताई जा रही है। मिनी फ्रीज घर से दूर रहने वालों की पसंद उन्होंने बताया गर्मी बढ़ने की वजह लोग अपने रिक्वायरमेंट के हिसाब से मिनी फ्रीज भी खरीद कर ले जा रहे हैं। इसका फायदा उन लोगों को ज्यादा है जिनके पास जगह कम है। साथ ही स्टूडेंट्स और घर से बाहर रूम लेकर रहने वाले लोग भी इसे ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इसके अलावा ज्यादातर ऑफिस, स्कूल या फिर छोटे- छोटे इंस्टिट्यूट इंस्टिट्यूट्स के लिए भी यह ज्यादा युजफुल है। इसकी शुरुआती कीमत 9,000 रुपए है। टेबल कूलर देता ज्यादा हवा उन्होंने बताया कि अगर कूलर की बात करें तो लोग ज्यादातर टेबल कूलर ही खरीदना पसंद कर रहे हैं। क्योंकि यह ज्यादा दूर तक हवा देता है। साथ ही कूलिंग ज्यादा करता है। इसमें पानी भी एक बार में ज्यादा मात्रा में डाला जा सकता है। जो काफी देर तक चलता है। स्टैंड कूलर की बिक्री भी बढ़ी वहीं राजेश कुमार का कहना है कि मेरे स्टोर से लोग स्टैंड कूलर ज्यादा खरीद कर ले जा रहे हैं। क्योंकि इसे रखने के लिए अलग से किसी टेबल की जरूरत नहीं पड़ती। जहां चाहे खड़ा कर दो। साथ ही यह मूव एबल भी होता है। यह फीचर लोगों को ज्यादा पसंद आता है। 75% बिक्री होने की उम्मीद विशाल का कहना है कि अगर पिछले साल इन सामानों की बिक्री 50 से 60% रही तो वहीं इस बार जिस तरह गर्मी शुरू होने से जिस तरह कस्टमर का उत्साह दिख रहा है। उससे 70-75 परसेंट होने की उम्मीद है। जो लोग अभी तक नहीं खरीदें थे। गर्मी बढ़ने की वजह से इस साल खरीद रहे हैं। बिना AC के काम नहीं चल सकता- अभय AC खरीदने आए अभय कुमार यादव ने बताया कि गर्मी इतनी बढ़ गई है कि अब बिना AC के काम नहीं चल सकता है। इसीलिए इस बार खरीदना ही पड़ा। मैंने 1.5 टन की थ्री स्टार वाली AC ली है। उमेश कुमार बोले- गर्मी में ठंडा पानी जरुरी वहीं उमेश कुमार साहनी ने बताया कि गर्मी बढ़ गई है, इसीलिए फ्रीज लेने आया हूं। इस समय बिना ठंडा पानी के काम नहीं चल पा रहा। साथ ही घर में रखें तमाम समान भी जल्दी खराब हो जाते हैं। इसलिए फ्रीज लेना जरूरी हो गया है। इलेक्ट्रिक सामान और उसके रेट 3 स्टार Ac 1.5 टन- 35,990 से 40,990 रुपए 5 स्टार Ac l.5 टन- 43,990 रुपए कूलर स्टैंड- 6000 रुपए बिना स्टैंड- 7990 रुपए सिंगल डोर फ्रीज 180 HR- 12,000 रुपए स्टार्टिंग रेट डबल डोर फ्रीज- 25,000 स्टार्टिंग रेट मिनी फ्रीज- 9000 रुपए
    Click here to Read more
    Prev Article
    शेर-ए-पूर्वांचल बच्चा पाठक की पुण्यतिथि आज:बलिया के खानपुर में जुटेंगे कई राजनेता, 60 के दशक से राजनीति में थे
    Next Article
    अयोध्या में डुप्लीकेट रिफाइंड का भंडार मिला:500 से ज्यादा पेटियां बरामद, फॉर्च्यून ब्रांड की पैकेजिंग का किया गया नकल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment