Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में आज होगी APO की परीक्षा:कुल 182 पदों पर होगी भर्ती, 19 केंद्रों पर शामिल होंगे 8294 अभ्यर्थी

    3 hours ago

    2

    0

    उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) द्वारा सहायक अभियोजन अधिकारी (APO) 2025 के 182 पदों पर भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा आज रविवार को आयोजित की जा रही है। परीक्षा की पहली पाली सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक होगी। इस परीक्षा का आयोजन प्रदेश के 8 जिलों में कराया जा रहा। जिसमें अलीगढ़, बरेली, गोरखपुर, कानपुर नगर, लखनऊ, मेरठ, प्रयागराज और वाराणसी में कुल 210 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। पूरे प्रदेश में 93,420 अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है। गोरखपुर में खास इंतजाम गोरखपुर जिले में 19 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 8,294 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा को पूरी तरह नकलविहीन और शांतिपूर्ण बनाने के लिए प्रशासन ने सख्त इंतजाम किए हैं। 19 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 19 स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। ट्रैफिक, पार्किंग और सुरक्षा की विशेष व्यवस्था की गई है। समय का रखें खास ध्यान परीक्षा नियंत्रक ने अभ्यर्थियों को समय को लेकर सख्त निर्देश दिए हैं: इसलिए अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे समय से पहले केंद्र पर पहुंचें। जरूरी दस्तावेज साथ रखें प्रशासन की अपील जिला प्रशासन ने सभी अभ्यर्थियों से सहयोग की अपील की है, ताकि परीक्षा निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके। साथ ही अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे किसी भी अपडेट के लिए यूपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट (uppsc.up.nic.in) पर नजर बनाए रखें। यह परीक्षा राज्य में सहायक अभियोजन अधिकारी जैसे महत्वपूर्ण पदों के लिए आयोजित की जा रही है, जिनका चयन होने के बाद अभ्यर्थी न्यायिक व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    विधायक नीलिमा कटियार बोलीं-1000 करोड़ के विकास काम कराए:यूपी का पहला वाटर हार्वेस्टिंग थीम पार्क बनावाया, डाटा सेंटर पार्क के लिए प्रयास करूंगी
    Next Article
    'धुरंधर द रिवेंज' में छाई हरियाणा की बहू:वकील वीना के किरदार में दिखीं, 6 साल पहले नारनौल के सुनील से हुई थी शादी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment