Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में आईटी पार्क का आज सीएम करेंगे लोकार्पण:GIDA क्षेत्र में हुआ है निर्माण; 2000 से अधिक लोगों को मिलेगा रोजगार

    2 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (GIDA) में निर्मित आईटी पार्क का गुरुवार को सीएम योगी आदित्यनाथ लोकार्पण करेंगे। GIDA कार्यालय के पास सेक्टर 7 में 3.5 एकड़ जमीन पर इसका निर्माण किया गया है। सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया (STPI) की ओर से लगभग 20 करोड़ रुपये की लागत से इसका निर्माण किया गया है। आईआईएम लखनऊ को जगह आवंटित की जा चुकी है। इस संस्थान की ओर से यहां इंक्यूबेशन सेंटर स्थापित किया जाएगा। इसमें 20 सीटें होंगी। जहां युवाओं को आईटी क्षेत्र में रोजगार के लिए तैयार किया जाएगा। लोकार्पण के बाद STPI यहां आईटी कंपनियों को जगह आवंटित करेगी। कई कंपनियों से बातचीत चल रही है। लोकार्पण की तैयारी पूरी कर ली गई है। यहां आईटी सेक्टर में लगभग 2000 से अधिक युवाओं को रोजगार मिल सकेगा। जानिए क्या सुविधाएं मिलेंगी केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के संगठन STPI की तरफ से GIDA के सेक्टर-7 में उत्तर प्रदेश सरकार के सहयोग से अत्याधुनिक केंद्र का निर्माण किया गया है। STPI के गोरखपुर केंद्र में 50 सीटर प्लग एंड प्ले कार्यक्षेत्र विकसित किया गया है। साथ ही 6000 वर्गफुट में रॉ इंक्यूबेशन स्पेस, इतने ही क्षेत्रफल में सेमी फर्निश्ड इंक्यूबेशन स्पेस, 54 व्यक्तियों की क्षमता वाला ऑडिटोरियम, अत्याधुनिक कांफ्रेंस रूम, अत्याधुनिक नेटवर्क ऑपरेशन्स सिस्टम, कैफेटेरिया और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हैं। इन क्षेत्रों में मिलेगा रोजगार STPI का यह केंद्र आईटी, आईटीईएस (इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एनेबल्ड सर्विस), बीपीओ (बिजनेस प्रोसेस आउटसोर्सिंग) और स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने के लिए हाई-स्पीड इंटरनेट और बुनियादी ढांचा प्रदान करेगा। यह केंद्र योगी सरकार की तरफ से प्रदेश के टियर-टू शहरों में तकनीकी उद्यमिता को बढ़ावा देने की योजना का हिस्सा है। यह केंद्र (आईटी पार्क) युवाओं को स्टार्टअप से जोड़ने से महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। यहां डाटा क्लेक्शन, सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, रिमोट इंफ्रास्ट्रक्चर मैनेजमेंट जैसे स्टार्टअप शुरू होने की उम्मीद है। इससे आईटी आधारित उद्यमिता में रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाय के पेट में घुसी सरिया:फर्रुखाबाद के लोहिया अस्पताल कर्मियों ने की मरहम पट्टी
    Next Article
    अयोध्या में एमएस बिट्टा बोले- राममंदिर बनना गर्व की बात:राम भक्तों के योगदान को नहीं भुलाया जा सकता, धुरंधर जैसी फिल्में बनती रहनी चाहिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment