Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर के सांसद ने BJP की जीत पर जताई खुशी:कार्यकर्ताओं की मेहनत को बताए सबसे बड़ी वजह, बोले- जनता ने विकास पर जताया भरोसा

    1 hour ago

    1

    0

    गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में BJP की जीत पर कहा कि इस बार के चुनाव नतीजों ने साफ कर दिया है कि जनता अब विकास और बेहतर काम चाहती है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ जीत नहीं है, बल्कि लोगों के भरोसे और उम्मीदों का नतीजा है। जनता ने उन लोगों का साथ दिया है जो काम करते हैं। रवि किशन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इस जीत के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि शीर्ष नेतृत्व के काम, योजनाओं और जनता से जुड़ाव के कारण पार्टी को इतना बड़ा समर्थन मिला है। लोगों को सरकार की योजनाओं का फायदा मिला है, इसलिए उन्होंने BJP पर भरोसा जताया। कठिन हालात में भी डटे रहे कार्यकर्ता सांसद ने बताया कि उन्होंने पश्चिम बंगाल में प्रचार के दौरान 15 से ज्यादा सभाएं कीं। वे अलग-अलग जिलों में गए, लोगों से सीधे मिले और पार्टी की बात समझाई। उन्होंने कहा कि जहां-जहां गए, वहां लोगों में बदलाव की इच्छा साफ दिखी और पार्टी को अच्छा समर्थन मिला। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं ने बहुत मेहनत की। कई जगह हालात आसान नहीं थे, लेकिन फिर भी कार्यकर्ता पीछे नहीं हटे। गांव-गांव जाकर लोगों से बात की, घर-घर संपर्क किया और पार्टी की योजनाओं की जानकारी दी। यही मेहनत आज जीत में बदल गई। अब काम देखकर ही वोट दे रही जनता रवि किशन ने कहा कि यह जीत किसी एक नेता की नहीं, बल्कि हर छोटे-बड़े कार्यकर्ता की है। बूथ स्तर तक लोगों ने काम किया और पार्टी को मजबूत बनाया। उन्होंने कहा कि हर कार्यकर्ता इस जीत का असली हकदार है। उन्होंने कहा कि अब लोगों की सोच बदल रही है। जनता अब जाति या दूसरे मुद्दों से ज्यादा काम को महत्व दे रही है। लोग चाहते हैं कि उनके इलाके में सड़क बने, बिजली मिले, रोजगार के मौके बढ़ें और सुविधाएं बेहतर हों।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में देवरानी पर 25 लाख मांगने, मारपीट का आरोप:बच्चों को छीनने की कोशिश, SSP से सुरक्षा और न्याय की गुहार
    Next Article
    ट्रक की टक्कर से कार सवार 3 की मौत:राजस्थान से बनारस जा रहा था परिवार, नोएडा में ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर हादसा हुआ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment