Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर का पहला 6 लेन फ्लाईओवर लगभग पूरा:फिनिशिंग काम शुरू, देवरिया बाइपास 4 लेन पर काम तेज, जल्द सीएम देंगे सौगात

    4 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में ट्रैफिक जाम से राहत देने वाली 2 बड़ी परियोजना अब अंतिम चरण में है। ट्रांसपोर्ट नगर से पैडलेगंज तक बनने वाला सिक्सलेन फ्लाईओवर पूरी तरह से तैयार हो गया है। इसमें बस फिनिशिंग का काम चल रहा। वहीं दूसरी परियोजना देवरिया बाईपास की ओर जाने वाला फोरलेन फ्लाईओवर अप्रैल महीने के आखिरी हपते में बनकर तैयार हो जाएगा। अब 6 लेन फ्लाईओवर की लेटेस्ट तस्वीरें देखिए... फोरलेन फ्लाईओवर का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। माना जा रहा की दोनों परियोजना को एक ही साथ सीएम योगी जनता को समर्पित करेंगे। 6 लेन फ्लाईओवर की कुल लंबाई 2658.187 मीटर है। देवरिया बाईपास की ओर फोरलेन फ्लाईओवर के लिए पिलर बनाने का काम तेजी से किया जा रहा है। जबकि सिक्सलेन फ्लाईओवर का काम पूरा कर लिया गया है। सेतु निगम के महाप्रबंधक मिथिलेश कुमार ने बताया कि दोनों फ्लाईओवर अप्रैल में खोलने की योजना है। इससे रोज हजारों-लाखों की आबादी को जाम से राहत मिलेगा। ट्रांसपोर्ट नगर की ओर से फिनिशिंग का काम चल रहा है। इसके साथ ही फ्लाईओवर के पिलरों की रंगाई-पुताई का काम भी चल रहा है। गैप भरने के बाद सड़क बनाने का काम शुरू किया जाएगा। फ्लाईओवर के ऊपर बनेगा चौराहा देवरिया बाईपास पर बनने वाले छह लेन फ्लाईओवर के ऊपर एक चौराहा भी बनाया जाएगा। यहां वाहनों की गति नियंत्रित करने और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। सेतु निगम द्वारा पुलिसकर्मियों के बैठने की व्यवस्था भी की जाएगी। फरवरी 2023 में शुरू हुआ था निर्माण ट्रांसपोर्ट नगर चौराहे से देवरिया बाईपास तिराहा होते हुए पैडलेगंज की ओर छह लेन फ्लाईओवर और देवरिया बाईपास की ओर चार लेन फ्लाईओवर का निर्माण फरवरी 2023 में शुरू हुआ था। इससे पहले इस परियोजना को 18 नवंबर 2022 को मंजूरी मिली थी। इन दोनों फ्लाईओवर के निर्माण पर करीब 429.49 करोड़ रुपये खर्च हो रहे हैं। शुरुआत में लखनऊ राजमार्ग पर वाहनों की अधिक आवाजाही के कारण काम की गति धीमी रही, लेकिन बाद में निगरानी बढ़ाई गई। निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नाराजगी जताई थी। इसके बाद अधिकारियों ने नियमित समीक्षा शुरू की और खुद मुख्यमंत्री ने भी निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इसके बाद से काम में तेजी आई। लोगों को मिलेगी बड़ी राहत फ्लाईओवर बनने के बाद लाखों लोगों को जाम से राहत मिलेगी। लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज, आजममगढ़ की ओर से आने वाले वाहन जो तारामंडल की तरफ जाना चाहते हैं, वे ट्रांसपोर्ट नगर से सीधे छह लेन फ्लाईओवर पर चढ़कर देवरिया बाईपास की ओर चार लेन फ्लाईओवर से उतर सकेंगे। इससे ट्रांसपोर्ट नगर, महेवा, रुस्तमपुर, नहर रोड और देवरिया बाईपास जैसे इलाकों में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसी तरह पैडलेगंज की ओर से लखनऊ या वाराणसी जाने वाले वाहन देवरिया बाईपास के पास सिक्सलेन फ्लाईओवर से होते हुए सीधे ट्रांसपोर्ट नगर पहुंच सकेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अंबेडकर जयंती पर स्वयंसेवकों का पथ संचलन:पुष्पवर्षा कर स्वागत, भारतीय संस्कृति को मानव कल्याण का आधार बताया
    Next Article
    वकील की हत्या करने वाले दूसरे आरोपी का भी एनकाउंटर:मिर्जापुर पुलिस ने दोनों पैरों में गोली मारकर पकड़ा, 3 दिन पहले से की थी प्लानिंग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment