Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर चिड़ियाघर में पेंटेड स्टॉर्क को हुए बच्चे:देखभाल में जुटी टीम, सफल प्रजनन से बढ़ी संरक्षण की उम्मीद

    4 hours ago

    2

    0

    गोरखपुर चिड़ियाघर में पेंटेड स्टॉर्क पक्षियों का सफल प्रजनन हुआ है। बाड़े में चूजों का जन्म हुआ है। इसे चिड़ियाघर के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। इस सफलता से वन्यजीव संरक्षण के प्रयासों को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है। दरअसल, साल 2021 में लखनऊ चिड़ियाघर से पेंटेड स्टॉर्क के चार जोड़े गोरखपुर चिड़ियाघर लाए गए थे। इन पक्षियों के लिए शुरू से ही सुरक्षित और शांत वातावरण बनाने पर जोर दिया गया। बाड़े में भोजन, पानी और रहने की व्यवस्था इस तरह से की गई कि पक्षियों को किसी तरह का तनाव न हो। अब उसी तैयारी का परिणाम सफल प्रजनन के रूप में सामने आया है। संवेदनशील प्रजाति होने से चुनौतीपूर्ण रहा प्रयास विशेषज्ञों का कहना है कि पेंटेड स्टॉर्क संवेदनशील पक्षी होते हैं और ये आसानी से प्रजनन नहीं करते। इनके लिए शांत और सुरक्षित माहौल बेहद जरूरी होता है। ऐसे में चिड़ियाघर में इनका प्रजनन होना यह दिखाता है कि यहां व्यवस्थाएं ठीक तरह से विकसित की गई हैं। चिड़ियाघर के उप निदेशक डॉ. योगेश प्रताप सिंह ने बताया कि जन्मे दोनों चूजे पूरी तरह स्वस्थ हैं और नियमित रूप से भोजन कर रहे हैं। उनकी गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। देखभाल के लिए विशेष व्यवस्था की गई है, ताकि उनके विकास में कोई दिक्कत न आए। आगे भी जारी रहेगा संरक्षण का काम चिड़ियाघर प्रशासन का कहना है कि इस सफलता से आगे भी वन्यजीवों के संरक्षण और प्रजनन के प्रयासों को और मजबूत किया जाएगा। इससे अन्य प्रजातियों के संरक्षण में भी मदद मिलने की उम्मीद है और चिड़ियाघर की भूमिका और प्रभावी होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा के बरौला गांव में गैस लीक से लगी आग:तीन युवक झुलसे, सिलेंडर नहीं फटा, बड़ा हादसा टला
    Next Article
    यूपी की पहली यूनिवर्सिटी में होगा 'UAV फ्लाइट एरीना':रूस के साथ हाथ मिलाएगा CSJMU; कुलपति करेंगे 3 अत्याधुनिक प्रयोगशाला का उद्घाटन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment