Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गुरुग्राम में एंबियंस मॉल पहुंचे एक्टर राव राजकुमार:फिल्म टोस्टर की को-स्टार सानिया के साथ दी परफॉर्मेंस, फैंस संग ली सेल्फी

    4 hours ago

    1

    0

    गुरुग्राम शहर में रविवार देर शाम बॉलीवुड स्टार राजकुमार राव और उनकी को-स्टार सान्या मल्होत्रा एंबियंस मॉल पहुंचे। उन्होंने फैंस के साथ खूब वक्त बिताया और आगामी फिल्म टोस्टर के बारे में रोचक चर्चा की। राजकुमार राव गुरुग्राम के मूल निवासी हैं और एक पुराने स्कूल के दोस्त ने उनसे पूछा, “भाई, ब्लू बेल्स के दिन याद हैं। राजकुमार राव ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया कि “हां यार, मुझे सब याद है। इस बातचीत ने पूरे माहौल को और भी गर्म कर दिया। अभिनेता ने फैंस के साथ सेल्फी ली, ऑटोग्राफ दिए और फिल्म की कहानी के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि फिल्म 'टोस्टर' एक डार्क कॉमेडी है, जिसमें राजकुमार राव कंजूस (मिजर) रामकांत की भूमिका में हैं। कहानी एक साधारण टोस्टर गिफ्ट से शुरू होती है, जो धीरे-धीरे हत्या और अराजकता तक पहुंच जाती है। 5 अप्रैल को आएगी टोस्टर कोस्टार सान्या मल्होत्रा उनकी पत्नी की भूमिका में हैं। फिल्म में अर्चना पूरन सिंह, अभिषेक बनर्जी, फराह खान समेत कई दिग्गज कलाकार भी शामिल हैं। यह फिल्म राजकुमार राव और उनकी पत्नी पात्रालेखा के प्रोडक्शन हाउस कंपा फिल्म की पहली प्रोडक्शन है। यह 15 अप्रैल 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। राजकुमार-सान्या की जोड़ी देखने पहुंचे फैंस एंबियंस मॉल में आयोजित इस इवेंट में काफी भीड़ उमड़ी। फैंस ने दोनों अभिनेताओं का जोश भरा स्वागत किया। राजकुमार राव ने कहा कि गुरुग्राम उनके लिए हमेशा खास रहा है और यहां के लोगों से मिलना उन्हें हमेशा एनर्जी देता है। सान्या कई बार गुरुग्राम आ चुकी सान्या मल्होत्रा ने बताया कि 'टोस्टर' में हंसी के साथ-साथ कई अनोखे ट्विस्ट हैं, जो दर्शकों को अंत तक बांधे रखेंगे। गुरुग्राम में वह पहले भी कई बार आ चुकी है और जब भी वह यहां आती है तो माॅल्स में घूमना मिस नहीं करती। फैंस के साथ इंटरैक्टिव सेशन भी किया एंबियंस मॉल में आयोजित इस इवेंट में माहौल बेहद उत्साही रहा। राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा ने फैंस के साथ इंटरैक्टिव सेशन भी किया, जिसमें दर्शकों ने फिल्म से जुड़े सवाल पूछे। राजकुमार राव ने बताया कि 'टोस्टर' उनकी सबसे अलग और चुनौतीपूर्ण भूमिका है, क्योंकि इसमें उन्हें एक बेहद कंजूस व्यक्ति का किरदार निभाना पड़ा है। इवेंट के दौरान फिल्म का एक छोटा-सा मजेदार क्लिप भी दिखाया, जिससे फैंस और ज्यादा उत्साहित हो गए। इस मौके पर मॉल में सिक्योरिटी के कड़े इंतजाम किए गए थे। कई युवा फैंस ने कहा कि राजकुमार राव को अपने शहर में देखकर उन्हें गर्व महसूस हो रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ब्रेकअप के बाद फिर इश्क में पड़े रणवीर इलाहाबादिया, कौन हैं उनकी नई गर्लफ्रेंड जूही भट्ट?
    Next Article
    इंदौर में बीता आशा भोसले का बचपन:सराफा की गुलाब जामुन और रबड़ी से था खास लगाव; सीहोर के शरबती गेहूं की रोटियां थीं पसंद

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment