Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोमतीनगर-बांद्रा स्पेशल ट्रेन 13 अप्रैल से चलेगी:बदायूं से होकर गुजरेगी, यात्रियों को मिलेगी सुविधा

    3 hours ago

    2

    0

    गोमतीनगर से बांद्रा टर्मिनस के लिए एक साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन का संचालन 13 अप्रैल से शुरू होगा। यह ट्रेन बदायूं से होकर गुजरेगी, जिससे बदायूं और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को सुविधा मिलेगी। यह सेवा 11 मई तक उपलब्ध रहेगी। पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा ने बताया कि गोमतीनगर-बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। यह ट्रेन मुंबई की ओर जाने वाले यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण होगी। रेलवे प्रशासन द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, यह विशेष ट्रेन गोमतीनगर से 13 अप्रैल से 11 मई 2026 तक प्रत्येक सोमवार को संचालित होगी। वहीं, बांद्रा टर्मिनस से यह ट्रेन 14 अप्रैल से 12 मई 2026 तक प्रत्येक मंगलवार को चलेगी। यह सेवा कुल 05 फेरों के लिए उपलब्ध रहेगी। इस ट्रेन का संचालन गर्मियों के मौसम में ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए किया जा रहा है। इससे बदायूं और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को मुंबई की यात्रा करने में सुविधा मिलेगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इस ट्रेन में कुल 22 कोच शामिल हैं, जिनमें सामान्य, शयनयान और वातानुकूलित श्रेणी के डिब्बे हैं। यह ट्रेन गोमतीनगर से चलकर डालीगंज, सीतापुर, लखीमपुर, मैलानी, पीलीभीत, इज्जतनगर, बदायूं, कासगंज, मथुरा, भरतपुर, गंगपुर सिटी, कोटा, रतलाम, बडोदरा, सूरत, वलसाड, वापी, बोलीवली होते हुए बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चित्रकूट पुलिस ने 51 गुमशुदा मोबाइल बरामद किए:7.20 लाख रुपये कीमत के फोन मालिकों को सौंपे, ट्रैक करके बरामद किए
    Next Article
    नूरपुर में नाबालिग से गैंगरेप, 3 गिरफ्तार:घरवालों को नींद की गोली खिलवाई, जेवर हड़पकर शादी के मंडप में ले गया आरोपी; फिर साथियों संग मिलकर की दरिंदगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment