Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ग्लोइंग स्किन के लिए हाइड्रा ट्रीटमेंट ले रहीं महिलाएं:गोरखपुर में बुकिंग बढ़ी, मेकअप आर्टिस्ट बोले- एक्ने टैनिंग से छुटकारा के लिए बेहतर

    8 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में गर्मी के दिनों में स्किन को हाइड्रेटेड और ग्लोइंग रखने के लिए तमाम महिलाएं हाइड्रा फेशियल करवा रहीं हैं। मार्केट में इसकी डिमांड इन दिनों बढ़ गई है। पार्लर में ज्यादा से ज्यादा बुकिंग मिल रही है। मेकअप आर्टिस्ट का कहना है कि इस समय का सबसे एडवांस फेशियल है। यह डीप क्लीन करता है। सबसे ज्यादा फायदेमंद एक्ने और टैनिंग को दूर करने के लिए होता है। मशीन के माध्यम से लगभग 2 घंटे में इस फेशियल को पूरा किया जाता है। उसके बाद अगले दिन ग्लोइंग स्किन नजर आता है। उन्होंने बताया कि शहर में कुछ ही जगह पर अभी ये अवेलेबल है। एडवांस मशीन से होता है फेशियल क्लिक पॉइंट हनी सैलून के ओनर अनीश ने बताया कि यह फेशियल नार्मल नहीं होता है। इसके लिए मशीन का इस्तेमाल किया जाता है। जिसे हाइड्रा मशीन कहते हैं। यह दो तरह का होता है। एक बेसिक और एक एडवांस्ड। दोनों में अलग- अलग टूल होता है। बेसिक में 6 टूल्स होते हैं और एडवांस में 10 टूल होता है। जिसे बिजली के माध्यम से इस्तेमाल किया जाता है। इसमें लिक्विड होता है और फेशियल भी बने होते हैं। कई स्टेप्स में होता यह फेशियल हाइड्रा फेशियल के कई स्टेप्स होते हैं। जिनमें सबसे पहले क्लींजिंग एंड एक्सफोलिएशन किया जाता है। इसमें फेस को मशीन के माध्यम से क्लीन किया जाता है। इस दौरान डेड सेल्स और अंदर छिपी गंदगी को हटाना होता है। उसके बाद केमिकल पील किया जाता है। जिसमें हल्का पील लगा कर कुछ देर बाद हटाया जाता है। इस प्रोसेस से पोर्स (रोमछिद्र) को बढ़िया से साफ कर देता है। जिससे स्किन डीप क्लीन होता है। उसके बाद एक्सट्रैक्शन प्रोसेस में मशीन के वैक्यूम सक्शन से ब्लैक हेड, एक्ने और अशुद्धियों को बाहर निकाला जाता है। उसके बाद लास्ट में मशीन फेस मास्क लगा कर पोषक तत्व और सीरम पोर्सेज में पहुंचाया जाता है। जानें हाइड्रा फेशियल के फायदे हाइड्रा फेशियल के तमाम फायदे हैं। बाहर निकल कर काम करने वाले लोगों का धूप और धूल से चेहरा डल हो जाता है। यह फेशियल इस डलनेस को कम करता है। सबसे ज्यादा फायदा एक्ने और टैनिंग को दूर करने के लिए होता है। इस फेशियल के करवाने के बाद फेस पर टाइटनिंग आता है। जिससे एज कम पता चलता है। हाइड्रा फेशियल जैसा ट्रीटमेंट त्वचा को गहराई से साफ करता है, एक्सफोलिएट करता है और इंटेंस हाइड्रेशन देता है, जिससे स्किन ग्लोइंग और फ्रेश रहती है। अनीश ने बताया- वैसे तो हाइड्रा फेशियल हर किसी के लिए बेनिफशियल रहता है। लेकिन हर दिन बाहर निकल कर काम करने वाले लोग ज्यादा इसे करवाते हैं। इसका फायदा भी उन्हें नजर आता है। लगभग 3 महीने तक असर रहता है उन्होंने बताया कि एक बार हाइड्रा फेशियल कराने के बाद लगभग 3 महीने तक इसका असर चेहरे पर नजर आता है। वहीं अगर रेगुलर बाहर आने- जानें वाले लोगों को एक महीने तक असर रहता है, जबकि नार्मल फेशियल का असर एक हफ्ते बाद खत्म हो जाता है। लड़के भी करते डिमांड हाइड्रा फेशियल सिर्फ लड़कियां या महिलाएं ही नहीं करवाती हैं बल्कि धीरे- धीरे लड़कों में भी डिमांड बढ़ रहा है। धूप में काम करने वाले लड़के भी इस फेशियल को करवाते हैं, जिससे उनका स्किन हेल्दी होता है। नहीं है कोई साइड इफेक्ट अनीश ने बताया कि इस फेशियल को करने के लिए ट्रेनिंग लेना पड़ता है। इसके कोई साइड इफेक्ट नहीं है। हर तरह के स्किन पर काम करता है। इसका इम्पैक्ट अच्छा ही होता है। कस्टमर का रिस्पांस अच्छा मिला है। हाइड्रा फेशियल के बाद इन बातों का रखें ख्याल वहीं हाइड्रा फेशियल कराने के बाद कुछ बातों का ध्यान रखना जरुरी है, जिनमें 24 से 48 घंटे तक सीधे धूप में जानें से बचना चाहिए। बाहर निकलते वक्त सन स्क्रीन लोशन जरूर लगाएं। 24 घंटे तक चेहरे पर कोई भारी मेकअप न लगाएं। चेहरा साफ करने के लिए बहुत हल्के और एल्कोहल फ्री क्लींजिंग का उपयोग करें। 72 घंटे तक स्क्रब, रेटिनॉल या एसिड वाले स्किन प्रोडक्ट का इस्तेमाल न करें। 48 घंटों तक स्टीम रूम, गर्म पानी से मुंह धुलना या पसीना आने वाले व्यायाम से बचें। खूब पानी पिएं। 2500 से 4000 का पैकेज यूनीसेक्स सैलून के ओनर अनीश ने बताया कि बेसिक हाइड्रा फेशियल का रेट 2500 का पैकेज है। वहीं एडवांस हाइड्रा फेशियल 4000 में किया जाता है। इसके साथ प्रीमियम प्रोडक्ट अवेलबल होता है। एक दिन में 7 से 10 क्लाइंट आ ही जाते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    निषाद पार्टी आज करेगी शक्ति प्रदर्शन:कश्यप, गुर्जर, निषाद, पिछड़ा और अति पिछड़ा को साधेगी, लोकसभा चुनाव पर फोकस
    Next Article
    गंगा में नाव पर शराब पीते दो युवकों का वीडियो:बदायूं पुलिस ने किया गिरफ्तार, नाबालिग भी साथ, पुलिस जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment