Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोला तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित:लखीमपुर-खीरी डीएम की अध्यक्षता में 47 शिकायतें दर्ज, 3 का मौके पर निस्तारण

    2 hours ago

    2

    0

    लखीमपुर खीरी के गोला गोकर्णनाथ तहसील में सोमवार को जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान कुल 47 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 3 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। समाधान दिवस में जिलाधिकारी के साथ पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग, मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक कुमार और अपर जिलाधिकारी नरेंद्र बहादुर सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों को निष्पक्ष जांच कर समयबद्ध व गुणवत्तापरक निस्तारण के निर्देश दिए। डीएम ने अधिकारियों से कहा कि जनसमस्याओं का समाधान पूरी संवेदनशीलता के साथ किया जाए। उन्होंने गरीब व पीड़ित व्यक्तियों को प्राथमिकता के आधार पर सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने पर जोर दिया। साथ ही, शिकायतकर्ता से स्वयं संवाद कर उसकी समस्या को समझने और संतुष्टिपरक समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। भूमि संबंधी मामलों में राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीमों को मौके पर जाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। प्राप्त शिकायतों में राजस्व की 28, पुलिस की 5, आपूर्ति की 4, चकबंदी की 2, विद्युत, दिव्यांगजन, बेसिक शिक्षा और ग्राम्य विकास से एक-एक तथा अन्य विभागों की 4 शिकायतें शामिल थीं। सभी प्रार्थना पत्र संबंधित अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण के लिए सौंप दिए गए। समाधान दिवस के अवसर पर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत लाभार्थियों को लाभ भी वितरित किए गए। मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत लाभार्थियों को आवास की चाबियां प्रदान की गईं। इसके अतिरिक्त, बी-पैक्स अहमदनगर के 3, ममरी के 2 और लंदनपुर के 1 लाभार्थी को किसान क्रेडिट कार्ड के स्वीकृति पत्र दिए गए। राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के अंतर्गत 5 लाभार्थियों को सहायता स्वीकृति पत्र और वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत 5 लाभार्थियों को पेंशन स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। इस कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी रेणु मिश्रा और क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार सिंह सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पूर्वांचल विश्वविद्यालय में 31 मार्च तक सभी परिणाम घोषित:कॉलेज 25 मार्च तक प्रैक्टिकल अंक, परीक्षा फॉर्म अपलोड करें; सम-सेमेस्टर 11 अप्रैल से
    Next Article
    हत्या के दोषी को उम्र कैद:फर्रुखाबाद में घायल की उपचार के दौरान हुई थी मौत, 20 हजार रुपए जुर्माना भी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment