Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गिल ने कोहली का रिकॉर्ड तोड़ा:4 हजार IPL रन वाले यंगेस्ट इंडियन; बटलर की 100वीं टी-20 फिफ्टी, 14 हजार रन भी पूरे; मोमेंट्स-रिकार्ड्स

    2 hours ago

    1

    0

    गुजरात टाइटंस ने IPL 2026 के 19वें मैच में लखनऊ सुपर जाएंट्स को 7 विकेट से हराया। इकाना क्रिकेट स्टेडियम में रविवार को शुभमन गिल ने विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ा। वे 4000 रन पूरे करने वाले सबसे युवा भारतीय बल्लेबाज बने। मैच में एक और बड़ा रिकॉर्ड जोस बटलर के नाम रहा। उन्होंने 100वीं टी-20 फिफ्टी पूरी की और इसी दौरान टी-20 क्रिकेट में 14 हजार रन का आंकड़ा पार किया। GT Vs LSG मैच के रिकॉर्ड्स-मोमेंट्स 1. गिल के 26 साल में 4 हजार IPL रन पूरे शुभमन गिल IPL में 4000 रन पूरे किए। उन्होंने 26 साल 216 दिन की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की और उम्र के मामले में विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ा। गिल ने यह आंकड़ा 118 पारियों में छुआ और वे सबसे तेज भारतीयों में दूसरे स्थान पर हैं। केएल राहुल ने यह रिकॉर्ड 105 पारियों में बनाया था। तीसरे नंबर पर विराट कोहली (128 पारियां) हैं, जबकि शिखर धवन और सुरेश रैना भी शामिल हैं। 2. पूरन बने लखनऊ के टॉप रन स्कोरर निकोलस पूरन लखनऊ के लिए IPL में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने। उन्होंने 47 मैचों में 1422 रन बनाकर केएल राहुल (1410 रन) को पीछे छोड़ा। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर आयुष बडोनी (1038 रन) हैं। 3. बटलर ने 468 इनिंग में 14 हजार रन बनाए 13वें ओवर की तीसरी गेंद पर जोस बटलर ने सिंगल लेकर अर्धशतक पूरा किया, जो उनके टी-20 करियर की 100वीं फिफ्टी रही। इसी के साथ उन्होंने टी-20 क्रिकेट में 14 हजार रन पूरे किए। बटलर ने यह उपलब्धि 468 पारियों में हासिल की और वे इस आंकड़े तक पहुंचने वाले तीसरे सबसे तेज बल्लेबाज बने। पहले नंबर पर क्रिस गेल (423 पारियां) और दूसरे नंबर पर डेविड वॉर्नर (431 पारियां) हैं। 4. 250 टी-20 के बाद लिंडे का IPL डेब्यू जॉर्ज लिंडे सबसे ज्यादा टी-20 खेलकर IPL डेब्यू करने वाले खिलाड़ी बने। उन्होंने 250 टी-20 के बाद पहला मैच खेला। इस मामले में वे डेविड पेन (233 मैच) और डेविड मलान (227 मैच) से आगे हैं। विकेट के आंकड़ों में डेविड पेन 304 विकेट के साथ टॉप पर हैं, जबकि आदिल रशीद (232 विकेट) दूसरे और जॉर्ज लिंडे (218 विकेट) तीसरे स्थान पर हैं। यहां से टॉप-6 मोमेंट्स… 1. तेवतिया के डाइविंग कैच से पंत आउट चौथे ओवर की पहली गेंद पर ऋषभ पंत का विकेट गिरा। उन्होंने कगिसो रबाडा के खिलाफ चौका लगाकर खाता खोला था और 18 रन की पारी में 2 चौके व 1 सिक्स लगाए। हालांकि, मोहम्मद सिराज की गेंद पर पंत ने ऑफ साइड में बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन टाइमिंग सही नहीं रही और गेंद हवा में ऊंची गई। कवर में राहुल तेवतिया ने बाईं ओर डाइव लगाकर कैच पकड़ा और पंत की पारी का अंत किया। 2. मार्करम को जीवनदान मिला, अगली ही गेंद पर आउट छठे ओवर की चौथी गेंद पर ऐडन मार्करम को जीवनदान मिला। ग्लेन फिलिप्स ने आसान कैच छोड़ा। मार्करम ने अगली गेंद पर चौका जड़ा। हालांकि, ओवर की आखिरी गेंद पर प्रसिद्ध कृष्णा ने वापसी की और मार्करम को बड़ा शॉट खेलने पर मजबूर किया। इस बार वॉशिंगटन सुंदर ने कैच लपककर मार्करम की 30 रन की पारी खत्म की। 3. अशोक की 151 की रफ्तार, मुकुल के हेलमेट पर लगी गेंद 16वें ओवर की पहली गेंद पर मुकुल चौधरी को बाउंसर का सामना करना पड़ा। अशोक शर्मा ने 151 किमी/घंटा की रफ्तार से शॉर्ट गेंद फेंकी, जिस पर मुकुल समय से झुक नहीं पाए। गेंद उनके हेलमेट के ऊपरी हिस्से से टकराई और थर्ड मैन की दिशा में गई। इसके बाद फिजियो मैदान पर आया और मुकुल की जांच की गई। 4. राशिद से शमी का आसान कैच छूटा 19वें ओवर की दूसरी गेंद पर मोहम्मद शमी को जीवनदान मिला। इससे एक गेंद पहले शमी ने सिक्स लगाया था। अशोक शर्मा की शॉर्ट गेंद पर शमी ने कट शॉट खेला, लेकिन गेंद सीधे डीप पॉइंट पर खड़े राशिद खान के हाथों में गई। यह आसान कैच था, लेकिन राशिद सूरज की रोशनी में गेंद को ठीक से जज नहीं कर पाए और गेंद हाथों से निकल गई। 5. प्रिंस यादव के अंगूठे पर बॉल लगी, गिल का कैच छूटा चौथे ओवर में प्रिंस यादव के अंगूठे पर बॉल लगी। उनसे गिल का कैच ड्रॉप हो गया। गिल ने फुलर लेंथ बॉल को गेंदबाजी की दिशा में खेला था, प्रिंस यादव ने कैच लेने की कोशिश की, लेकिन बॉल अंगूठे पर लगकर चली गई। कुछ देर के लिए मेडिकल टीम आई। 6. पंत से बटलर का कैच छूटा सातवें ओवर की तीसरी गेंद पर जोस बटलर को जीवनदान मिला। दिग्वेश सिंह राठी की गेंद पर बटलर ने बैकफुट पर जाकर शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले का बाहरी किनारा लेकर विकेटकीपर ऋषभ पंत की ओर गई। पंत गेंद को सही से जज नहीं कर पाए। गेंद पहले उनके दाएं पैर से टकराई, फिर उछलकर ऊपर से निकल गई और जमीन पर गिर गई। इस तरह बटलर का कैच छूट गया और उन्हें एक रन मिला।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गुजरात ने लगातार दूसरा IPL मैच जीता:लखनऊ को 7 विकेट से हराया, गिल-बटलर की फिफ्टी; प्रसिद्ध कृष्णा को 4 विकेट
    Next Article
    MI vs RCB Live Score: विराट कोहली और फिल साल्ट RCB के लिए कर रहे हैं ओपनिंग, यहां देखें लाइव स्कोर

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment