Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गुजरात ने लगातार दूसरा IPL मैच जीता:लखनऊ को 7 विकेट से हराया, गिल-बटलर की फिफ्टी; प्रसिद्ध कृष्णा को 4 विकेट

    17 hours ago

    1

    0

    गुजरात टाइटंस ने IPL-19 में लगातार दूसरा मैच जीत लिया है। टीम ने रविवार के पहले मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में गुजरात ने 165 रन का टारगेट 18.4 ओवर में 3 विकेट पर हासिल कर लिया। टॉस हारकर बैटिंग कर रही लखनऊ ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 164 रन बनाए। मैच का स्कोरबोर्ड… गुजरात से गिल-बटलर ने फिफ्टी लगाई 165 रन का टारगेट चेज कर रही गुजरात ने मिलीजुली शुरुआत की टीम ने पावरप्ले में एक विकेट पर 52 रन ही बनाए थे। 45 रन के स्कोर साई सुदर्शन का विकेट गंवाने के बाद कप्तान शुभमन गिल ने जोस बटलर के साथ मिलकर रन चेज को आसान बनाया। दोनों 58 बॉल पर 84 रन की साझेदारी की। दोनों अर्धशतक भी लगाए। प्रसिद्ध कृष्णा ने 4 विकेट झटके लखनऊ की ओर से ऐडन मार्करम ने सबसे ज्यादा 30 रन बनाए। गुजरात से प्रसिद्ध कृष्णा ने ऐडन मार्करम, आयुष बडोनी, निकोलस पूरन और मुकुल चौधरी को पवेलियन भेजा। अशोक शर्मा को 2 विकेट मिले। मोहम्मद सिराज और कगिसो रबाडा के खाते में एक-एक विकेट आया। दोनों टीमों की प्लेइंग-12 लखनऊ सुपर जायंट्स: ऐडन मार्करम, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), आयुष बडोनी, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, आवेश खान, दिग्वेश राठी, प्रिंस यादव और मोहम्मद शमी। इम्पैक्ट प्लेयर्स- जॉर्ज लिंडे। गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा। इम्पैक्ट प्लेयर्स- शाहरुख खान।
    Click here to Read more
    Prev Article
    IPL- मुंबई vs बेंगलुरु:MI ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी; चाहर और गजनफर बाहर, सैंटनर-मारकंडे को मौका
    Next Article
    गिल ने कोहली का रिकॉर्ड तोड़ा:4 हजार IPL रन वाले यंगेस्ट इंडियन; बटलर की 100वीं टी-20 फिफ्टी, 14 हजार रन भी पूरे; मोमेंट्स-रिकार्ड्स

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment