Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजियाबाद सोसाइटी में महिला का शव बालकनी से लटका मिला:64 वर्षीय सत्यवती की संदिग्ध मौत, पुलिस जांच में जुटी

    2 hours ago

    1

    0

    गाजियाबाद के कविनगर थाना क्षेत्र स्थित गोल्फ लिंक सोसाइटी में 64 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला का शव उनके फ्लैट की बालकनी की रेलिंग से लटका हुआ मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका की पहचान सत्यवती के रूप में हुई है। वह मूल रूप से रजापुर की निवासी थीं और पिछले डेढ़ साल से गोल्फ लिंक सोसाइटी में अपने बेटे नीरज के साथ रह रही थीं। पुलिस ने बताया कि घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है, जिसके चलते सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। कविनगर थाना के एसएचओ ने जानकारी दी कि पुलिस को सुबह करीब 10:30 बजे घटना की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और आवश्यक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, करीब दो साल पहले मृतका के बेटे नीरज की पत्नी ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कृषि विवि की बड़ी उपलब्धि:सरसों की अल्टरनेरिया ब्लाइट पर शोध, प्रतिरोधी जीनोटाइप टी-59 की पहचान
    Next Article
    सहारनपुर में गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग:हिंदू संगठनों ने पीएम को ज्ञापन सौंपा, बूचड़खानों पर पूर्ण प्रतिबंध की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment