Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजियाबाद में वरिष्ठ नागरिक से 30 लाख की ठगी:'डिजिटल अरेस्ट' का डर दिखाकर कस्टम अधिकारी बने ठग

    7 hours ago

    2

    0

    गाजियाबाद के सिद्धार्थ नगर में एक वरिष्ठ नागरिक 30 लाख रुपये की साइबर ठगी का शिकार हुए हैं। ठगों ने खुद को सरकारी अधिकारी बताकर उन्हें 'डिजिटल अरेस्ट' का डर दिखाया और उनसे यह रकम अपने खातों में ट्रांसफर करवा ली। पीड़ित राघवन कृष्णन ने बताया कि उन्हें 10 मार्च 2026 को एक फोन आया। कॉल करने वाले ने खुद को मुंबई कस्टम विभाग का अधिकारी बताया। उसने कहा कि उनके नाम से एक पार्सल पकड़ा गया है, जिसमें पासपोर्ट, एटीएम कार्ड और लगभग 40 ग्राम ड्रग्स था। यह पार्सल थाईलैंड के बैंकॉक भेजा जा रहा था। कृष्णन ने इस पार्सल से किसी भी संबंध से इनकार किया। इसके बाद ठगों ने उन्हें डराना शुरू कर दिया। कुछ देर बाद कॉल को एक अन्य व्यक्ति से जोड़ा गया, जिसने खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताया। उसने आरोप लगाया कि पीड़ित का आधार कार्ड मनी लॉन्ड्रिंग जैसे मामलों में इस्तेमाल हुआ है और सहयोग न करने पर गिरफ्तारी की धमकी दी। एक तीसरे व्यक्ति ने खुद को डीसीपी बताकर वीडियो कॉल और निगरानी की बात कही, जिससे पीड़ित घबरा गए। ठगों ने भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के नियमों का हवाला देते हुए कहा कि उनके बैंक खातों की जांच की जानी है। इसके लिए उन्हें 'वेरिफिकेशन प्रोसेस' के तहत अपने पैसे दूसरे खातों में ट्रांसफर करने होंगे। डर और दबाव में आकर, पीड़ित राघवन कृष्णन 12 मार्च को अपने नजदीकी बैंक पहुंचे। उन्होंने RTGS/NEFT के माध्यम से कुल 30 लाख रुपये अलग-अलग खातों में भेज दिए। बाद में जब उनके परिजनों को इस घटना की जानकारी हुई, तो उन्होंने गाजियाबाद साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित ने पुलिस से एफआईआर दर्ज कर ठगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और उनकी रकम वापस दिलाने की मांग की है। पुलिस अब मामले की जांच में जुटी है और संबंधित बैंक खातों की ट्रेसिंग कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुरादाबाद में बिजली व्यवस्था चौपट,सुबह 6 बजे से सप्लाई ठप:दिल्ली रोड पर 12 घंटे से सप्लाई ठप, कहीं पूरी-पूरी रात बिजली गायब
    Next Article
    ड्यूटी ड्रेस में पहुंचीं आशा-आंगनबाड़ी कार्यकर्ता:कुशीनगर में कार्यक्रम पर उठे सवाल; व्हाट्सएप मैसेज से बुलाने का आरोप, जांच के आदेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment