Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजियाबाद में पंपों पर डीजल पेट्रोल की कमी नहीं:पंपों पर नहीं भीड़, वाहनों का इंतजार कर रहे कर्मचारी; DM ने एसोसिएशन को दिए निर्देश

    5 hours ago

    2

    0

    यूपी के अलग-अलग जिलों में पेट्रोल और डीजल को लेकर पेट्रोल पंपों पर लंबी लाइनें लगने की खबरें सामने आ रही हैं। सोशल मीडिया पर भी लगातार अफवाहें फैलाने का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि, गाजियाबाद में पेट्रोल पंपों की स्थिति सामान्य बनी हुई है। शुक्रवार दोपहर जिले के अधिकांश पेट्रोल पंपों पर हालात सामान्य रहे। मोदीनगर, मुरादनगर, दिल्ली रोड, हापुड़ रोड, आरडीसी, विजयनगर, लोनी और मसूरी क्षेत्रों में भी पेट्रोल पंपों पर भीड़ नहीं दिखी। शहर के कई इलाकों में पंप कर्मचारी खुद वाहनों का इंतजार करते नजर आए। कहीं भी लंबी लाइनें नहीं थीं और पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति सामान्य रूप से जारी रही। आज छुट्‌टी के चलते कम है भीड़ गाजियाबाद में हापुड रोड आरडीसी बस अड्डा और शहर के शहर के अलग-अलग स्थान पर पेट्रोल पंप पूरी तरह से सामान्य है। आज सरकारी छुट्टी का भी दिन है, जहां पंपों पर भीड़ भी नहीं है। जिला आपूर्ति अधिकारी और पेट्रोल पंप संगठन के अध्यक्ष का कहना है कि सामान्य की तरह ही पेट्रोल पंपों पर लोग आ जा रहे हैं, किसी भी पेट्रोल पंप पर तेल की कमी नहीं है। बस अड्डा के दो पेट्रोल पंप अपने निजीकरणों के चलते बंद हैं। आज रामनवमी की छुट्‌टी भी है। डीएम ने एसोसिएशन को दिए निर्देश डीएम रविंद्र मांदड़ ने एक दिन पहले पेट्रोल पंप एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें डीएसओ अमित तिवारी और पेट्रोल पंप एसोसिएशन गाजियाबाद के अध्यक्ष विपिन शर्मा मौजूद रहे। डीएम ने कहा कि कहीं भी अफवाह न फैलाई जाए। केन, बोतल और बिना वाहनों के पेट्रोल न दिया जाए। इसके लिए जिला आपूर्ति अधिकारी खुद मॉनिटरिंग करें। यह बोले अध्यक्ष विपिन शर्मा पेट्रोल पंप एसोसिशन गाजियाबाद के अध्यक्ष विपिन शर्मा का कहना है कि गाजियाबाद में कुल 105 पेट्रोल पंप है। किसी भी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल या डीजल संबंधी कोई समस्या नहीं है, ना ही अभी तक तेल की कमी यहां पर है। यदि कोई पेट्रोल पंप कहीं बंद है तो वह अपने निजी कारणों के चलते हो सकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर के इलेक्ट्रिक स्कूटर में लगी आग:पेट्रोल पंप के पास हुआ हादसा, शॉर्ट सर्किट से हुआ हादसा
    Next Article
    सपा नेता मुजफ्फर की जमानत दोबारा खारिज:35 मुकदमों और गौ तस्करी के मामले में ब्लॉक प्रमुख को गैंगस्टर कोर्ट से राहत नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment