Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजियाबाद में आज हल्के बादल छाए:बीच बीच में कभी धूप तो कभी मौसम सुहाना रहेगा, तापमान भी गिरा

    3 hours ago

    1

    0

    गाजियाबाद में आज शुक्रवार सुबह से हल्की धूप खिली हुई है, आज दिन में कभी धूप तो कभी बादल छाए रहेंगे। आज तापमान 1 डिग्री सेल्सियस घटकर 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि दिन का अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री रहने का अनुमान है। इससे पहले रात में भी हल्के बादल छाए रहे। हवा 13 किलोमीटर प्रति घंटा से चल रही है। बादल छाने से आज एक डिग्री गिरा तापमान मौसम विभाग के अनुसार आज मौसम बदला हुआ रहेगा। कभी हल्की धूप तो कभी आसमान में बादल छाए रहेंगे। इससे पहले 20 मार्च को रात में हुई रुक-रुक कर बारिश हुई। जिससे तापमान में गिरावट आई। पिछले पूरे सप्ताह तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। जहां 30 से 35 किमी प्रति घंटा की गति से तेज हवाएं चलीं। पिछले 24 घंटों में धूप में तेजी आई है और मौसम भी साफ हुआ है। लेकिन 25 मार्च को तेज धूप और तापमान अधिक रहा। गाजियाबाद में लगातार बदल रहा मौसम गाजियाबाद में 12 दिन पहले रविवार को मौसम बदला। जहां तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हुई। जिससे एक साथ मौसम सुहाना हुआ। इस दौरान गरज भी पड़ती रही। उसके बाद भी तेज हवाएं चलने के साथ आसमान में बादल रहे। मौसम विज्ञानियों के अनुसार अप्रैल के पहले सप्ताह से तापमान तेजी से बढ़ेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उधम सिंह के जेल से रिहा होने पर पुलिस अलर्ट:मेरठ और वेस्ट यूपी में गैंगवार का खतरा बढ़ा, करीबियों पर भी रखी जाएगी नजर
    Next Article
    चैत्र नवरात्रि नवमी पर मंदिरों में भक्तों की भीड़:लोग मां दुर्गा और भगवान राम की कर रहे पूजा अर्चना, सुरक्षा व्यवस्था में पुलिसकर्मी तैनात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment