Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गुजरात में लिव-इन पार्टनर की बेटियों से दुष्कर्म:दोनों नाबालिग बच्चियों का गर्भपात होगा; 25 हफ्ते से कम की गर्भावस्था में कोर्ट परमिशन की जरूरत नहीं

    5 hours ago

    1

    0

    गुजरात के नवसारी जिले के चिखली तालुका में एक महिला के लिव इन पार्टनर पर उसकी दो नाबालिग बच्चियों से कई बार दुष्कर्म का आरोप है। दोनों किशोरियां गर्भवती हैं और नवसारी सिविल अस्पताल में भर्ती हैं। नवसारी के जिला स्वास्थ्य अधिकारी भावेश पटेल ने बताया कि दोनों नाबालिगों का गर्भपात मां की सहमति से कराया जाएगा। मेडिकल टीम तैयारी कर रही है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, गर्भावस्था 25 सप्ताह से कम होने पर गर्भपात के लिए कोर्ट अनुमति जरूरी नहीं है। मामला तब सामने आया जब मजदूर परिवार की छोटी बेटी के पेट में तेज दर्द हुआ। परिजन उसे कुकरी पीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों को गर्भावस्था का संदेह हुआ। बाद में खारेल अस्पताल में सोनोग्राफी से पुष्टि हुई कि वह करीब पांच महीने की प्रेग्नेंट है। मां का लिव-इन पार्टनर है आरोपी छोटी बहन की स्थिति जानने के बाद बड़ी बेटी ने मां को बताया कि आरोपी उसके साथ भी दुष्कर्म करता था। जांच में वह करीब दो महीने की गर्भवती पाई गई। इसके बाद मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस के मुताबिक पीड़ित बेटियों की मां की पहले एक अन्य युवक से शादी हुई थी, जिससे उसके चार बच्चे हैं। कुछ सालों पहले पति-पत्नी का तलाक हो गया था। बच्चियों की मां पहले पति से अलग होने के बाद आरोपी अनिल राठोड़ के साथ लिव-इन में रह रही थी। इसी दौरान उसने दोनों नाबालिगों से दुष्कर्म किया। जंगल ले जाकर करता था अपराध प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी दोनों बच्चियों को लकड़ी लाने के बहाने जंगल ले जाकर सुनसान जगह पर वारदात करता था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी के खिलाफ आगे कानूनी कार्रवाई जारी है। --------------------- ये खबर भी पढ़ें... नाबालिग बेटी से सौतेले पिता ने किया था रेप, आरोपी पिता को आजीवन कारावास की सजा ग्वालियर में बेटी से दुष्कर्म के आरोपी सौतेले पिता को आजीवन कारावास की सजा हुई है। 27-28 अप्रैल 2025 की दरम्यानी रात जब नाबालिग छोटी बहन के साथ सो रही थी, तब आरोपी पिता ने बेटी को गोद में उठाया और नीचे कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    श्रीनगर-लेह हाईवे पर एवलांच, 6 की मौत:12 से ज्यादा वाहन 6 फीट बर्फ में दबे, जोजिला दर्रे के पास हादसा
    Next Article
    'होर्मुज से चार टैंकर आए हैं', भारत ने बताया ईरान जंग के बीच कहां-कहां से आ रहा तेल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment