Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गुजरात क्राइम ब्रांच ने अयोध्या-गोंडा से 2 लुटेरों को पकड़ा:सूरत SBI बैंक में डाली थी 50 लाख की डकैती

    2 hours ago

    1

    0

    सूरत क्राइम ब्रांच (DCB) ने सूरत SBI बैंक डकैती मामले में अयोध्या और गोंडा से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शुभम कुमार और विकास सिंह के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों को सोमवार को गोंडा कोर्ट में पेश किया जाएगा। यहां से ट्रांजिट रिमांड लेने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके बाद उन्हें पूछताछ और आगे की जांच के लिए सूरत ले जाया जाएगा। दरअसल, 27 अप्रैल की दोपहर सूरत में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) शाखा में दिनदहाड़े करीब 52 लाख रुपए की नकद लूट हुई थी। लूट की तस्वीरें देखिए… अब सिलसिलेवार तरीके से पूरा मामला जानिए सूरत के वराछा इलाके स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) शाखा में 7 हथियारबंद लुटेरे घुस गए। उन्होंने बैंक पर धावा बोला और कर्मचारियों को बंदूक की नोक पर बंधक बना लिया। लुटेरे करीब 13 मिनट तक बैंक में रहे और 52 लाख रुपए लूटकर फरार हो गए। इसके बाद पुलिस ने तकनीक और सीसीटीवी फुटेज की मदद से जांच शुरू की। लूट के दौरान लुटेरों के बीच हुई बातचीत से पता लगा कि आरोपी यूपी के हो सकते हैं। इसके बाद पुलिस ने उन इलाकों के मोबाइल टावर डेटा खंगाले, जहां लुटेरे रुके और जिन रास्तों से वे भागे। नकली आधार कार्ड पर लिया था कमरा पुलिस जांच में पता चला कि लुटेरे डकैती से करीब एक महीने पहले सूरत पहुंचे थे। उन्होंने रांदेर क्षेत्र में बॉटनिकल गार्डन के पास उगाट गांव के भरवाड़ वास में कमरा किराए पर लिया था। इसके लिए नकली आधार कार्ड का इस्तेमाल किया गया। मकान मालिक को आधार कार्ड दिखाकर एडवांस किराया दिया गया। लेकिन लूट से 10 दिन पहले, यानी 17 अप्रैल को ही आरोपी कमरा खाली कर चुके थे। बाद में जांच में सामने आया कि दिया गया आधार कार्ड पूरी तरह फर्जी था। जांच के दौरान तीन संदिग्ध मोबाइल नंबर भी मिले। इनकी लोकेशन लुटेरों की गतिविधियों से मेल खाती है। फर्जी ID से खरीदी बाइक, CCTV और ANPR से मिले सुराग पुलिस जांच में पता चला कि लुटेरों ने तेलंगाना से एक चोरी की बाइक फर्जी ID के जरिए खरीदी थी। यह ID ‘धीरज कुमार’ के नाम से बनाई गई थी, जिसका इस्तेमाल वारदात की साजिश में किया गया। 16 अप्रैल को आरोपी एयरपोर्ट रोड पर लगे ANPR (ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन) कैमरे में कैद हुए थे। इसके बाद डकैती के समय वे CCTV फुटेज में भी नजर आए। इन्हीं सुरागों के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंची और जांच को आगे बढ़ाया। सभी लुटेरों को पकड़ने के लिए 120 से ज्यादा पुलिसकर्मी लगातार काम कर रहे हैं। ----------------------- यह खबर भी पढ़ें यूपी- 2 बच्चों का एयरफोर्स हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू, रील बनाने पानी की टंकी पर चढ़े थे; सीढ़ी टूटने से 3 नीचे गिरे, एक की मौत यूपी के सिद्धार्थनगर में पानी की टंकी पर 16 घंटे से फंसे बच्चों का एयरफोर्स के MI-17 हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू किया। दोनों को गोरखपुर के एयरफोर्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    इमरजेंसी में डॉक्टर्स से बेहतर काम कर रहा है AI, हारवर्ड स्टडी ने दुनिया कौ चौंकाया
    Next Article
    UP में कर्मचारियों के 5- 31 मई तक होंगे ट्रांसफर:नई ट्रांसफर पॉलिसी मंजूर, वॉट्सऐप पर आएगा सम्मन; योगी कैबिनेट में 29 प्रस्ताव पास

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment