Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजीपुर पुलिस में 1008 नए आरक्षी भर्ती:एडीजी बोले- नए जवानों से पुलिस बल होगा मजबूत

    2 hours ago

    1

    0

    गाजीपुर के पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि एडीजी पीयूष मार्डिया की उपस्थिति में रिक्रूट आरक्षियों का पासिंग आउट हुआ। इस समारोह में कुल 690 आरक्षियों ने पासिंग आउट किया, जिससे जनपद में आरक्षियों की कुल संख्या बढ़कर 1008 हो गई है। इस अवसर पर जिलाधिकारी अनुभव शुक्ला, पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा, एसपी सिटी राकेश कुमार मिश्रा और एसपी ग्रामीण अतुल सोनकर भी मौजूद रहे। इन 1008 आरक्षियों में 204 महिला आरक्षी भी शामिल हैं। इन्हें जिले के विभिन्न थानों में तैनात किया जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होने की उम्मीद एडीजी पीयूष मार्डिया ने कहा कि नए आरक्षियों के शामिल होने से पुलिस विभाग को निश्चित तौर पर मजबूती मिलेगी। उन्होंने जवानों से अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा से पालन करने का आह्वान किया, ताकि गाजीपुर की जनता बेहतर पुलिसिंग का अनुभव कर सके। नए आरक्षियों की तैनाती से जनपद की कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होने की उम्मीद है
    Click here to Read more
    Prev Article
    ब्रिटिश मौलाना के मदरसे पर चला रहा बुलडोजर:विदेशी फंडिंग आरोपों के बाद ध्वस्तीकरण, भारी पुलिस बल तैनात
    Next Article
    अकबरपुर सीट पर विधायक रामअचल राजभर को जनता ने नकारा:भाजपा से पसंदीदा उम्मीदवार विवेक मौर्य, बसपा से मनोज वर्मा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment