Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजीपुर में रामनवमी पर निकली भव्य शोभायात्रा:शहरभर में झांकियां निकलीं, युवा तलवारबाजी करते दिखे; हजारों श्रद्धालु हुए शामिल

    2 hours ago

    1

    0

    गाजीपुर में शुक्रवार को श्रीरामनवमी के अवसर पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के तत्वावधान में भव्य श्रीराम शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा हिंदी बाजार स्थित नखास से शुरू होकर चीतनाथ घाट, टाउन हॉल, लाल दरवाजा, मिश्र बाजार और सकलेनाबाद होते हुए लंका मैदान पर समाप्त हुई। इसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए, जिनमें बच्चे, युवा, बुजुर्ग और महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में भगवा पगड़ी बांधे हुए थे। शोभायात्रा के दौरान कई युवा हाथों में तलवार लिए हुए थे और तलवारबाजी का प्रदर्शन करते हुए आगे बढ़ रहे थे। पूरे मार्ग में 'जय श्रीराम' के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा, जिससे श्रद्धालुओं में उत्साह का संचार हुआ। यात्रा में विभिन्न जत्थों द्वारा आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की गईं। इनमें घोड़े पर सवार रानी लक्ष्मीबाई की झांकी विशेष रूप से प्रशंसित हुई। इसके अतिरिक्त, रथ पर सुसज्जित श्रीराम दरबार और 'धावा' फिल्म पर आधारित झांकी भी आकर्षण का केंद्र रहीं। श्रद्धालु हाथों में गदा और त्रिशूल लेकर चल रहे थे, जिससे पूरे शहर में धार्मिक उल्लास का माहौल बना रहा। मार्ग में जगह-जगह लोगों ने शोभायात्रा का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस आयोजन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी, गायत्री परिवार, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, भारतीय जनता पार्टी, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, भारतीय किसान संघ और मजदूर संघ सहित कई संगठनों ने सक्रिय भागीदारी की। कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष विपिन श्रीवास्तव, मंत्री बिपिन सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय, कृष्ण बिहारी राय, संघ के प्रचारक प्रभात, सह विभाग प्रचारक प्रेमप्रकाश, जिला संघ संचालक जयप्रकाश, जिला प्रचार प्रमुख चंद्र कुमार, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विपुल, सुधाकर, दुर्गेश, किसान संघ के जिलाध्यक्ष अमित सिंह, डीजीसी कृपाशंकर राय और नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल सहित कई प्रमुख व्यक्ति उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    व्यापारियों ने यातायात निरीक्षक को बुलाकर बताईं समस्याएं:बड़े वाहनों के आवागमन पर रोक लगाने की मांग, निरीक्षक ने दिया आश्वासन
    Next Article
    जौनपुर में राम नवमी पर निकली भव्य शोभायात्रा:हाथी-घोड़े, झांकियों के साथ उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment