Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजीपुर में मौसम बदला, बूंदाबांदी शुरू:तेज हवाओं के साथ आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट जारी

    3 hours ago

    1

    0

    गाजीपुर में बुधवार को मौसम ने अचानक करवट ली। आसमान में घने बादल छा गए और तेज हवाओं के साथ कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। मौसम विभाग ने सुबह 11:25 बजे तक जिले में तेज हवा, हल्की वर्षा और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना को लेकर अलर्ट जारी किया है। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ और स्थानीय मौसमीय गतिविधियों के कारण हो रहा है। इससे अचानक बादल बनते हैं और तेज हवाओं के साथ बारिश की स्थिति बनती है। इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने का खतरा भी बढ़ जाता है। विशेषज्ञों ने लोगों को खुले स्थानों, पेड़ों के नीचे और बिजली के खंभों के पास खड़े होने से बचने की सलाह दी है। ग्रामीण इलाकों में खेतों में काम कर रहे लोगों को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आपदा प्रबंधन विभाग ने आकाशीय बिजली से बचाव के लिए 'दामिनी' ऐप और आपदा चेतावनियों के लिए 'सचेत' ऐप का उपयोग करने की अपील की है। किसी भी आपात स्थिति में नागरिक 112, 1077 या 1070 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। प्रशासन ने इस जानकारी को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का आग्रह किया है ताकि समय रहते सावधानी बरती जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यमुना सिटी में आज से बढ़ी आवंटन दर लागू:सभी प्रकार की संपत्तियों पर 3.58 फीसद की बढ़ोतरी, एयरपोर्ट और फिल्म सिटी वजह
    Next Article
    बागपत में दीवार निर्माण विवाद में परिवार पर हमला, VIDEO:मारपीट में कई लोग घायल, आरोपियों की तलाश कर रही पुलिस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment