Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजीपुर में 6 साल की बच्ची से रेप:सही इलाज न मिलने का आरोप, महिला अस्पताल के बाहर धरने पर बैठे परिजन

    2 hours ago

    1

    0

    गाजीपुर जिले के नंदगंज थाना क्षेत्र में एक 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यह घटना गुरुवार सुबह करीब 10 बजे हुई, जब बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला अमन बिंद बच्ची को बहला-फुसलाकर पास के एक खंडहर में ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद बच्ची की हालत बिगड़ गई। बच्ची के पिता ने तत्काल नंदगंज थाने में आरोपी अमन बिंद के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। पुलिस प्रशासन ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। घटना के बाद नंदगंज पुलिस बच्ची को इलाज के लिए महिला अस्पताल ले गई। हालांकि, परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में सही इलाज नहीं मिला। विरोध में परिजन रात 8 बजे महिला अस्पताल के बाहर धरने पर बैठ गए। वे बच्ची के मेडिकल परीक्षण और बेहतर इलाज की मांग कर रहे हैं। परिजनों का यह भी आरोप है कि अस्पताल में डॉक्टर मौजूद नहीं हैं या वे सही ढंग से इलाज नहीं कर रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    घाटमपुर में दुर्गा अष्टमी पर दीपोत्सव का भव्य आयोजन:परास के शेषावतार मंदिर सैकड़ों दीपों से जगमगाया, भक्तों ने की महाआरती
    Next Article
    Ex-पति संग फिर साथ दिखीं चारू असोपा, बाहों में भरकर दिए पोज; फैंस बोले- 'पहले तलाक फिर अब ये क्या ड्रामा?'

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment