Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजीपुर में 170 ग्राम पंचायतें टीबी मुक्त घोषित:200 करोड़ के ऋण बांटे गए, उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मान वितरण

    10 hours ago

    2

    0

    गाजीपुर में उत्तर प्रदेश सरकार के 'नव निर्माण के नौ वर्ष' पूरे होने के उपलक्ष्य में बुधवार को एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। ऑडिटोरियम सभागार में विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल और नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन एवं टीबी मुक्त पंचायत कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर जिले की 170 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित किया गया। इन पंचायतों के ग्राम प्रधानों को प्रमाण पत्र और महात्मा गांधी की प्रतिमा देकर सम्मानित किया गया। इनमें 8 गोल्ड, 50 सिल्वर और 112 कांस्य पुरस्कार शामिल थे। टीबी मरीजों को पोषण पोटली भी वितरित की गई। कार्यक्रम के दौरान 1 मार्च 2026 से 25 मार्च 2026 के बीच विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत स्वीकृत लगभग 200 करोड़ रुपये के ऋण का वितरण सैकड़ों लाभार्थियों को किया गया। लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र और चेक की प्रति भी प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त, निक्षय मित्रों, टीबी चैंपियनों, प्रशिक्षणकर्ताओं तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी मुक्त भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में यह अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने ग्राम प्रधानों से अपने-अपने गांवों को टीबी मुक्त बनाने का आह्वान किया। मुक्त बनाने के लिए सक्रिय प्रयास करने की अपील की। वहीं नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में हो रहे विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि सुशासन, पारदर्शिता और जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से उत्तर प्रदेश निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है। कार्यक्रम में जिला क्षय रोग अधिकारी डॉक्टर रवि रंजन, जिला कार्यक्रम समन्वयक डॉक्टर मिथिलेश कुमार सिंह, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर मनोज सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर सुनील कुमार पांडेय सहित कई चिकित्सक, जनप्रतिनिधि और बैंक अधिकारी उपस्थित रहे। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय, ब्लॉक प्रमुख राजन सिंह, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय प्रमुख संजय कुमार सिन्हा और मुकेश रमन सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में लाभार्थी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर मिथिलेश कुमार सिंह ने किया तथा अंत में डॉक्टर मनोज सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सदन के बिना निंदा प्रस्ताव का कोई महत्व नहीं:गुमराह कर बुलाई बैठक, पार्षद बोले-आंबेडकर जयंती पर नहीं हुए विकास कार्य तो करेंगे बड़ा आंदोलन
    Next Article
    हरदोई की पांच ग्राम पंचायतों को एक करोड़ 20 लाख:मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार में पांच ग्राम पंचायतें सम्मानित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment