Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:ईरान बोला- अमेरिका के पास जीतने की ताकत नहीं; सरकार बोली- पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं; अखिलेश ने फूलन देवी की बहन को महिला अध्यक्ष बनाया

    1 hour ago

    1

    0

    नमस्कार, कल की बड़ी खबर केंद्र के बयान से जुड़ी रही। सरकार ने कहा कि देश में पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं है। दूसरी बड़ी खबर धुरंधर 2 के रिकॉर्ड तोड़ने को लेकर रही। ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर... 📰 कल की बड़ी खबरें... 1. ईरान बोला- अमेरिकी जंगी जहाज अब्राहम लिंकन पर मिसाइल दागी, इलाका छोड़कर भागा ईरान ने दावा किया कि उसने अमेरिकी जंगी जहाज USS अब्राहम लिंकन पर मिसाइल हमला किया, जिसके बाद जहाज को इलाका छोड़कर पोजिशन बदलनी पड़ी। ईरानी नौसेना ने चेतावनी दी है कि अगर अमेरिकी बेड़ा फिर से उनकी मिसाइल रेंज में आया तो उस पर और बड़े हमले किए जाएंगे। वहीं, इजराइल के रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने कहा है कि ईरान पर अब तक 15,000 से ज्यादा बम गिराए जा चुके हैं। ईरान ने अमेरिकी प्रस्ताव ठुकराया: ईरान ने कहा कि जंग सिर्फ उसकी शर्तों और वक्त के मुताबिक ही खत्म होगी। ईरान ने युद्ध खत्म करने के लिए ये 5 बड़ी शर्तें रखी हैं... पढ़ें पूरी खबर... 2. सरकार बोली- देश में पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं; घर के पास PNG पाइपलाइन तो कनेक्शन लेना होगा केंद्र सरकार ने कहा है कि देश में पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं है। हमारे पास पेट्रोल-डीजल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। पेट्रोल-डीजल के प्राइस में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। वहीं, सरकार ने नया गैस नियम लागू किया है। अब घर के पास पाइपलाइन होने पर PNG कनेक्शन लेना जरूरी होगा। 90 दिन में नहीं लेने पर LPG बंद हो सकती है। 35 दिन बाद गैस बुकिंग की बात झूठ: सरकार ने गैस बुकिंग नियम बदलने की खबरों को गलत बताया। पेट्रोलियम मंत्रालय ने कहा कि कोई नया नियम लागू नहीं हुआ है। पुराने नियम ही जारी हैं। यानी सिलेंडर डिलीवरी के बाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन बाद ही दूसरा सिलेंडर बुक किया जा सकता है। पढ़ें पूरी खबर... 3. फूलन देवी की बहन सपा महिला की यूपी अध्यक्ष बनीं, महिलाओं और निषाद समाज को साधने की कोशिश सपा ने फूलन देवी की बड़ी बहन रुक्मिणी देवी निषाद को महिला सभा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने बुधवार को इसकी घोषणा की। जालौन की रहने वाली रुक्मिणी देवी (67) की नियुक्ति अखिलेश यादव की रजामंदी के बाद की गई। उन्हें रूबी श्रीवास्तव की जगह नियुक्त किया गया। रुक्मिणी को क्यों मिली नियुक्ति: रुक्मिणी की नियुक्ति को बदलाव नहीं बल्कि, सपा की PDA रणनीति का हिस्सा माना जा रहा। उन्हें निषाद वोटबैंक में सेंध लगाने के लिए चुना गया है। यूपी में निषाद-मल्लाह समुदाय बड़ी पिछड़ी जाति हैं। अखिलेश 2027 विधानसभा चुनाव से पहले इस समुदाय को मजबूती से जोड़ना चाहते हैं। पढ़ें पूरी खबर… 4. रिंकू सिंह बोले- जल्द CM योगी का आशीर्वाद लेने आऊंगा, अपना RSO का जॉइनिंग लेटर लूंगा क्रिकेटर रिंकू सिंह ने कहा- मैं सीएम योगी का आशीर्वाद लेने जरूर आऊंगा। उनसे अपना RSO का जॉइनिंग लेटर भी लूंगा। रिंकू ने बुधवार को एक वीडियो भी जारी किया। उन्होंने सीएम योगी का आभार जताते हुए कहा- मैं काफी खुश हूं कि यूपी सरकार ने मुझे रीजनल स्पोर्ट्स ऑफिसर बनाया। रिंकू ने कहा- IPL टीम KKR के साथ होने के कारण कार्यक्रम में नहीं पहुंच पाया था। क्रिकेट शेड्यूल के चलते मेरी पहले से प्राथमिकता थी। इस वजह से समारोह में उपस्थित नहीं रह पाया। दरअसल, मंगलवार को लखनऊ में सीएम योगी ने एक कार्यक्रम में यूपी के 5 खिलाड़ियों को जॉइनिंग लेटर और सम्मान राशि बांटी थी। इस कार्यक्रम में क्रिकेटर रिंकू सिंह नहीं पहुंचे थे। रिंकू को 3 करोड़ का पुरस्कार मिला: यूपी सरकार ने रिंकू सिंह को 3 करोड़ रुपए के नकद पुरस्कार के साथ रीजनल स्पोर्ट्स ऑफिसर (RSO) के पद पर नियुक्त किया है। यह सम्मान उनके क्रिकेट करियर में शानदार प्रदर्शन और प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए दिया गया है। पूरी खबर पढ़ें… 5. कोलकाता रेप केस पीड़ित की मां को भाजपा ने टिकट दिया, पानीहाटी सीट उम्मीदवार बनाया पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 19 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की है। इसमें कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज रेप केस की पीड़ित की मां को भी टिकट दिया गया है, उन्हें पानीहाटी सीट उम्मीदवार बनाया गया है। इससे पहले पहली लिस्ट में 144 और दूसरी लिस्ट में 111 उम्मीदवारों की घोषणा की थी। ममता बोलीं- बंगाल को बिहार में मिलाने की योजना: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक रैली में कहा कि भाजपा बंगाल को खत्म करना चाहती है और राज्य को बिहार में मिलाने की योजना बना रही है। ममता ने दावा किया कि उन्होंने नॉर्थ बंगाल के बंटवारे की कोशिश को रोक दिया है और इस मुद्दे पर पहले ही आवाज उठा चुकी हैं। पढ़ें पूरी खबर... 6. SC बोला- पब्लिक इवेंट्स में वंदेमातरम अनिवार्य नहीं, जब इसके लिए सजा होने लगेगी, तब विचार करेंगे सुप्रीम कोर्ट ने साफ किया कि पब्लिक इवेंट्स में वंदे मातरम् गाना अनिवार्य नहीं है। कोर्ट ने वंदे मातरम वाले सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका को खारिज करते हुए कहा, 'ये केवल एक एडवाइजरी है, इसमें न गाने पर किसी सजा का प्रावधान नहीं है। जब तक किसी पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक हस्तक्षेप नहीं किया जाएगा।' गृह मंत्रालय ने 28 जनवरी को आदेश जारी किया था: इसमें कहा गया था कि अब सरकारी कार्यक्रमों, स्कूलों या अन्य औपचारिक आयोजनों में ‘वंदे मातरम’ बजाया जाएगा। इस दौरान हर व्यक्ति का खड़ा होना अनिवार्य होगा। अगर ‘वंदे मातरम’ और ‘जन गण मन’ साथ हों, तो पहले वंदे मातरम गाया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर... 7. धुरंधर 2 का 6 दिनों में वर्ल्डवाइड कलेक्शन ₹919 करोड़, पुष्पा 2 की बराबरी की धुरंधर 2 ने दुनियाभर में 919 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। इसके साथ ही फिल्म ने सबसे तेज 900 करोड़ रुपए कमाने के मामले में फिल्म पुष्पा 2 की बराबरी कर ली है। वहीं, छठे दिन भारत में फिल्म ने 56.55 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया। भारत में कुल नेट कलेक्शन 575.67 करोड़ रुपए और ग्रॉस कलेक्शन 687.43 करोड़ रुपए हो गया है। पढ़ें पूरी खबर... 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 🗣️ बयान जो चर्चा में है... 😲 खबर हटके... खराब इंजन ऑयल से चूल्हा बनाया उत्तराखंड के हल्द्वानी में LPG किल्लत के बीच 2 मकैनिक शिव प्रताप और शिवम ने खराब इंजन ऑयल से चलने वाला चूल्हा बनाया। ये 1 घंटे में 100 ml तेल में चलता है। उन्हें छोटे रेस्टोरेंट्स से ऑर्डर भी मिलने लगे हैं। हालांकि, एक्सपर्ट्स इसे सेहत के लिए खतरनाक बता रहे हैं। 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 🌍 करेंट अफेयर्स करेंट अफेयर्स से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें... ⏳आज के दिन का इतिहास 📊 बाजार का हाल 🌦️ मौसम का मिजाज कर्क राशि वालों के इनकम सोर्स बढ़ेंगे। कन्या राशि वालों को कामकाज की चुनौतियों से राहत मिलेगी। जानिए आज का राशिफल... आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    पंजाबी मूल की पूर्व मेयर करप्शन केस में घिरीं:सिटी हॉल मामले में कनाडा पुलिस की रेड; पिता वर्ल्ड सिख ऑर्गेनाइजेशन के मेंबर रहे
    Next Article
    कोर्ट ने पूछा- शंकराचार्य का केस झूठा तो नहीं:आशुतोष महाराज और बटुकों ने कुकर्म की अलग डेट बताई, 11 पॉइंट में कोर्ट का आदेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment