Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजीपुर बिजली विभाग में ट्रांसफार्मर चोरी:एसडीओ, दो जेई निलंबित; दो लाइनमैन बर्खास्त

    6 hours ago

    2

    0

    गाजीपुर में बिजली विभाग ने ट्रांसफार्मर चोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। एक एसडीओ और दो जूनियर इंजीनियर (जेई) को निलंबित कर दिया गया है, जबकि दो लाइनमैन को सेवा से बर्खास्त किया गया है। यह कार्रवाई विभागीय जांच के बाद की गई है। अधीक्षण अभियंता विवेक खन्ना ने गुरुवार को लाल्डरवाज स्थित अपने कार्यालय में मीडिया को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कुल 10 ट्रांसफार्मर चोरी होने का मामला सामने आया था, जिसकी शिकायत वर्तमान जेई ने दर्ज कराई थी। यह मामला तब गंभीर हुआ जब शिकायत उच्च स्तर तक पहुंची और एमडी शंभू कुमार के निर्देश पर विभागीय जांच शुरू की गई। जांच में विद्युत वितरण खंड प्रथम जंगीपुर के अंतर्गत आने वाले उपखंड कार्यालय से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका संदिग्ध पाई गई। जांच के आधार पर एसडीओ प्रमोद यादव, जेई राजीव गुप्ता और जेई नीरज कुमार को निलंबित कर दिया गया है। वहीं, लाइनमैन शिवकुमार और रमेश को सेवा से बर्खास्त किया गया है। बताया गया कि वासुदेवपुर और बेन सागर फीडर के अंतर्गत विभिन्न गांवों से कुल 9 ट्रांसफार्मर चोरी हुए थे। इस मामले में महीनों पहले थाने में तहरीर भी दी गई थी, लेकिन उस समय मुकदमा दर्ज नहीं किया गया था। विभागीय जांच में एसडीओ प्रमोद यादव को दोषी पाए जाने के बाद यह बड़ी कार्रवाई की गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सपा MLC मान सिंह महिला आरक्षण बिल साजिश के खिलाफ:PDA महिलाओं को हिस्सेदारी मिले, जातिगत जनगणना के बिना अधूरा बिल
    Next Article
    श्रीराम कथा का हुआ विश्राम:सनातन संस्कृति की रक्षा और गौ-सेवा का लिया गया संकल्प, बृजेश पाठक शामिल हुए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment