Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गैंगस्टर के केस में विवेचना तीन साल बाद भी अधूरी:जज की भतीजी की सगाई से हार चुराने वाले जैकी गैंग पर कार्रवाई का हाल

    3 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में दो दिन पहले पुलिस ने हाई प्रोफाइल चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले जैकी गैंग के चार साल से फरार चल रहे 25 हजार के इनामी को गिरफ्तार किया। शहर में न सिर्फ हाईकोर्ट जज की भतीजी की सगाई बल्कि कई अन्य वीआईपी शादियों में इस गैंग ने सेंध लगाई। इतने कुख्यात गैंग पर कार्रवाई करने में भी प्रयागराज पुलिस तेजी नहीं दिखा पाई। हाल यह है कि इस गैंग पर लगे गैंगस्टर के मुकदमे की विवेचना तीन साल भी पूरी नहीं की जा सकी है। 13 मई 2022 में हुई वारदात सिविल लाइंस के कान्हा श्याम होटल में जज की भतीजी की सगाई से हीरे का हार, आईफोन समेत लाखों की चोरी को अंजाम देने वाला यह गिरोह मप्र का है। 13 मई 2022 को उसने सिविल लाइंस में वारदात की। जून में इस गैंग का भंडाफोड़ हुआ और फिर एक-एक कर इसके पांच सदस्यों को जेल भेजा गया जबकि एक ने सरेंडर किया। चार साल से फरार इस गैंग के एक सदस्य को दो दिन पहले सिविल लाइंस इंस्पेक्टर रामाश्रय यादव ने गिरफ्तार कर जेल भेजा। पांच के खिलाफ ही लगी चार्जशीट अगस्त 2022 में ही इस गैंग के छह सदस्यों पर गैंगस्टर लगाया गया। इससे पहले गैंगचार्ट भी बनवाया गया। इनमें सरगना जैकी, संतोष, कुनाल, कोहिनूर, रामू पटेल और पंकज सिंह शामिल रहे। विवेचना का आलम यह है कि तीन साल बीतने के बाद भी अब तक इसे पूरा नहीं किया जा सका है। इस केस में पांच आरोपियों के खिलाफ ही चार्जशीट दाखिल हो सकी है। जबकि अन्य आरोपियों के संबंध में अग्रिम विवेचना जारी है। इस मामले में कैंट इंस्पेक्टर अमर नाथ राय ने बताया कि विवेचना जारी है। साक्ष्य संकलन किया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में पुरानी रंजिश में किसान को मारी गोली:फायरिंग से गांव में दहशत, जबडे़ में लगी गोली; मौके पर पहुंचे एसपी क्राइम
    Next Article
    मानव तस्करी को ले जाए जा रहे 6 नाबालिग बरामद:आगरा आरपीएफ ने 2 आरोपी किए गिरफ्तार, मजदूरी का बहाना देकर गुजराज भेजे जा रहे थे बच्चे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment