Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गैंगस्टर Gurwinder Afridi की निशानदेही पर Punjab Police ने दबोचे 5 साथी, 11 पिस्तौल बरामद

    6 hours ago

    1

    0

    पंजाब पुलिस ने हाल ही में इथियोपिया से प्रत्यर्पित करके लाए गए गैंगस्टर गुरविंदर सिंह उर्फ अफरीदी से पूछताछ के दौरान मिली अहम जानकारियों के आधार पर एक संगठित आपराधिक गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने बताया कि एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने तरनतारन पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में आरोपियों के कब्जे से 11 पिस्तौल और 191 कारतूस भी बरामद किए हैं।उन्होंने बताया कि अफरीदी को आठ नवंबर को इथियोपिया से भारत लाए जाने के बाद यह कार्रवाई की गई है। गैंगस्टर से लगातार हिरासत में पूछताछ के दौरान पंजाब में उसके गिरोह को सक्रिय रूप से चला रहे कई सदस्यों की पहचान और उनकी भूमिका के बारे में अहम जानकारियां मिलीं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तरनतारन के गांदीविंड निवासी अजयपाल सिंह, तरनतारन के तलवंडी शोभा सिंह निवासी जसविंदर सिंह उर्फ मुंसी, तरनतारन के काले के गांव निवासी करणवीर उर्फ करण, तरनतारन के भोजोके गांव निवासी रंजीत राणा और फिरोजपुर के रुकनेवाला गांव निवासी रंजीत सिंह उर्फ राणा के रूप में हुई है।यादव ने बताया कि बरामद हथियारों में नौ एमएम के पांच पिस्तौल, प्वॉइंट 30 बोर की पांच पिस्तौल और प्वॉइंट 32 बोर की एक पिस्तौल शामिल हैं। उन्होंने कहा कि जांच में पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी जबरन वसूली के लिए गोलीबारी की घटनाओं समेत 15 से अधिक आपराधिक मामलों में कथित रूप से शामिल हैं। डीजीपी ने बताया कि ये आरोपी विदेश में बैठे आकाओं के इशारे पर सीमापार से हथियारों की तस्करी में भी कथित रूप से शामिल हैं।ये आका उन्हें पंजाब में गंभीर आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने का काम सौंपते थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Birbhum में पुलिस मुठभेड़ में मारा गया सिपाही पर गोली चलाने का आरोपी रतन शेख
    Next Article
    Kaziranga Road Accident: जोरहाट अस्पताल में 16 घायलों का इलाज जारी, तीन वेंटिलेटर पर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment