Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गंगा में नहाने गए चार युवक डूबे, तीन की मौत:रायबरेली में एक को बचाने में बाकी भी समाए, दो सगे भाईयों के साथ दोस्त ने तोड़ा दम

    14 hours ago

    2

    0

    रायबरेली में गंगा में नहाने गए तीन युवकों की गहरे पानी में डूबकर मौत हो गई। एक की हालत गंभीर है। नहाते वक्त एक किशोर का पैर फिसल गया और वह डूबने लगा। उसे बचाने के लिए बाकी तीन साथी भी गहरे पानी की तरफ गए और चारो डूब गए। करीब एक घंटे की तलाश के बाद चारों को बेहोशी की हालत में निकाला गया। घटना के दौरान घाट पर मौजूद लोगों ने शोर सुनकर तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद चारों को बाहर निकाला गया और तत्काल सरेनी सीएचसी ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहां डॉक्टरों ने तीन किशोरों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों में हरिओम (20), हरिशंकर (15) और सतेंद्र शामिल हैं। चौथे किशोर का इलाज जारी है और उसकी हालत पर डॉक्टर नजर बनाए हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना सरेना थाना क्षेत्र की है। देखें 3 तस्वीरें… अब विस्तार से जानें पूरा मामला घटना जिला मुख्यालय से करीब 55 किलोमीटर दूर रानीखेड़ा गांव में गुरुवार सुबह 11 बजे दो भाई अपने दो दोस्तों के साथ गंगा घाट पर नहाने गए थे। सत्येंद्र गहरे पानी में डूबने लगा तभी हरिशंक, हरिओम और सत्यम उसे बचाने के लिए पहुंचे। और चारो डूब गए। जिसमें से तीन की मौत हो गई। सत्यम का इलाज चल रहा है। सत्येंद्र अपने चाचा के बेटे की शादी में पिछले सप्ताह रानीखेड़ा आया था। उसे तैरना नहीं आता था। एक ही गांव के तीन युवाओं की मौत से मातम पसर गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों का आरोप है कि नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम और सतर्कता की कमी ने तीनों की जान ले ली। इस पूरे मामले पर क्षेत्राधिकारी अमित सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और गोताखोरों ने चारों को बाहर निकाल लिया था। उन्हें सीएचसी से जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था रास्ते में उनकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एक किशोर को बचाने के प्रयास में बाकी साथी भी गहरे पानी में चले गए, जिससे यह हादसा हुआ। पुलिस ने मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। ------------------------------ ये खबर भी पढ़िए… यूपी के मिर्जापुर में सड़क हादसा, 11 की मौत, इनमें से 9 जिंदा जले, बोलेरो और कार ट्रक-ट्राले से टकराईं यूपी के मिर्जापुर में बुधवार रात सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई। इनमें बोलेरो सवार 9 लोग जिंदा जल गए। हादसा रात 9.30 बजे मिर्जापुर-रीवा नेशनल हाईवे पर हुआ। पुलिस के मुताबिक, एक तेज रफ्तार ट्रक का अचानक ब्रेक फेल हो गया। वो बेकाबू हो गया। ट्रक ने आगे चल रही बोलेरो और स्विफ्ट कार को टक्कर मार दी। दोनों गाड़ियां आगे चल रहे एक ट्राले से जा टकरा गईं। पूरी खबर पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    10वीं में वाराणसी के सूर्यदीप जिला टॉपर:रिजल्ट सुनकर रो पड़े क्वींस कॉलेज के प्रिंसिपल, DM से बोले- सर प्लीज कॉलेज आइए
    Next Article
    12वीं में आगरा की काजल कुमारी जिला टॉप:94.80 प्रतिशत अंक प्राप्त किए, दूसरे नंबर पर रहीं अंजली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment