Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    10वीं में वाराणसी के सूर्यदीप जिला टॉपर:रिजल्ट सुनकर रो पड़े क्वींस कॉलेज के प्रिंसिपल, DM से बोले- सर प्लीज कॉलेज आइए

    14 hours ago

    2

    0

    UP बोर्ड (उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद) आज 23 अप्रैल को परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। वाराणसी के पीएम श्री राजकीय क्वींस इंटर कालेज के सूर्यदीप प्रजापति ने जिला टाप किया। रिजल्ट आते ही वाराणसी के पीएम श्री राजकीय क्वींस कालेज के प्रिंसिपल सुमीत कुमार श्रीवास्तव कुर्सी छोड़कर खड़े हो गए। वह पहले से सूर्यदीप को बुलाकर अपने आफिस में बैठाए हुए थे। क्योंकि सूर्यदीप पढ़ने में बहुत ब्रिलिंएट है। प्रिंसिपल को पूरा भरोसा था कि सूर्यदीप टापर बनेगा। रिजल्ट आने पर प्रिंसिपल के आंखों से आंसू निकलने लगे। उन्होंने तत्काल जिलाधिकारी, डीआईओएस भोलेंद्र प्रताप सिंह को रोते हुए ही काल किया। बताया कि उनका बच्चा टाप कर गया है, प्लीज सर कॉलेज आइए। सुमीत ने दैनिक भास्कर से बातचीत के दौरान बताया कि पहली बार क्लास में हमने सूर्यदीप को देखा तो उसकी प्रतिभा को समझ गए थे यह एग्जाम का टापर होगा। हमें और हमारी टीम को पूरी उम्मीद थी। नवरात्रि में हम दर्शन करने गए विंध्याचल धाम गए हुए थे तो वहां भी हमनें माता जी प्रार्थना किया था। जिले में 118 परीक्षा केंद्रों पर हुई परीक्षा में हाईस्कूल में 46300 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। परीक्षा 18 फरवरी से शुरू हुई थी। CCTV की निगरानी में परीक्षा आयोजित हुई थी। जिला विद्यालय निरीक्षक भोलेंद्र प्रताप सिंह ने पीएम श्री क्वींस कालेज में जनपद स्तर पर कंट्रोल रूम बनाया था। यहीं से 24 घंटे परीक्षा केंद्रों व केंद्रों पर बने स्ट्रांग रूम की मानीटरिंग की जा रही थी। आज शाम चार बजे शिक्षा निदेशक डॉ. महेंद्र देव व यूपी बोर्ड सचिव भगवती सिंह की ओर से परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा। इसके लिए 08 जोनल मजिस्ट्रेट, 12 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 117 स्टैट्रिक मजिस्ट्रेट, 117 बाह्य केंद्र व्यवस्थापक एवं 117 आंतरिक केंद्र व्यवस्थापक लगाए गए थे। जिला विद्यालय निरीक्षक भोलेंद्र प्रताप सिंह ने पीएम श्री क्वींस कालेज में जनपद स्तर पर कंट्रोल रूम बनाया था। यहीं से 24 घंटे परीक्षा केंद्रों व केंद्रों पर बने स्ट्रांग रूम की मानीटरिंग की जा रही थी। वर्ष 2025 में हाईस्कूल में वाराणसी जनपद का पासिंग रेट 91.07% प्रतिशत था। यानी प्रदेश की सूची में जनपद 34वें स्थान पर पहुंच गया था। पिछली बार ख्याति सिंह बनी थी जिले की टॉपर बीते वर्ष की परीक्षा में 10वीं की ख्याति सिंह जनपद की टापर बनी थी। विकास इंटर कॉलेज की ख्याति सिंह ने यूपी के टॉप- 10 सूची में आठवां स्थान प्राप्त किया था। उन्होंने 600 अंकों में से 580 अंक हासिल किया था। ख्याति को 96.67% अंक मिले थे। वह खुशहाल नगर की रहने वाली है। पिता संजय कुमार सिंह प्राइवेट फर्म में अकाउंटेंट हैं और मां कंचन सिंह गृहणी हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 7 साल की सजा:सिद्धार्थनगर में अदालत ने 40 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया
    Next Article
    गंगा में नहाने गए चार युवक डूबे, तीन की मौत:रायबरेली में एक को बचाने में बाकी भी समाए, दो सगे भाईयों के साथ दोस्त ने तोड़ा दम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment