Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गंगा एक्सप्रेसवे भूमि अधिग्रहण का मुआवजा नहीं मिला:रायबरेली के किसानों ने DM से शिकायत कर प्रदर्शन किया

    2 hours ago

    1

    0

    रायबरेली जिले के ऊँचाहार तहसील के ग्राम रोझइया भीखमशाह और रोझइया गोकुलपुर के किसानों को गंगा एक्सप्रेसवे के लिए अधिग्रहित भूमि का मुआवजा अभी तक नहीं मिला है। लगभग एक वर्ष पहले भूमि अधिग्रहण के बावजूद, किसानों को उनके हक का भुगतान नहीं किया गया है। इस संबंध में उन्होंने जिलाधिकारी से शिकायत की है। किसानों के अनुसार, गंगा एक्सप्रेसवे परियोजना के लिए उनकी गाटा संख्या 183, 129, 185/173 और 258 की भूमि का अधिग्रहण किया गया था। एक्सप्रेसवे अधिकारियों ने काश्तकारों से बैनामे भी ले लिए हैं, लेकिन अधिग्रहण के एक साल बाद भी मुआवजे की राशि जारी नहीं की गई है। मुआवजा न मिलने से परेशान किसान लगातार हाईवे कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं। उनका आरोप है कि संबंधित तहसील के लेखपाल, तहसीलदार और एस.डी.एम. इस मामले में कोई रुचि नहीं दिखा रहे हैं, जिससे समस्त ग्रामीण आक्रोशित हैं। किसानों ने जिलाधिकारी को अपनी मानसिक और शारीरिक परेशानी से अवगत कराया। उन्होंने जिलाधिकारी महोदया से इस मामले में हस्तक्षेप कर जल्द से जल्द अधिग्रहित भूमि का मुआवजा दिलवाने का निवेदन किया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सेंट्रल मार्केट धरने पर सपा नेताओं का विरोध, मुखिया लौटे:सपा नेता को महिलाओं ने रोका था, मुखिया बोले- भाजपा नेताओं का धरने पर कब्जा
    Next Article
    दिल्ली-कानपुर ट्रैक पर ट्रेन से गिरकर युवक की मौत:फिरोजाबाद में धड़ से अलग हुआ पैर, पुलिस को मिला सूरत-गोरखपुर का टिकट, शिनाख्त जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment