Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा पहुंचे कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल:‘धुरंधर 2’ में दिखाए गए अतीक-जाली नोट कनेक्शन पर बोले- राष्ट्रविरोधी गतिविधियों पर कड़ी कार्रवाई होगी

    3 hours ago

    1

    0

    गोंडा जिले के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने मंगलवार को दूसरे दिन सर्किट हाउस में विभागीय अधिकारियों और पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने संगठन की मजबूती, पंचायत चुनाव की तैयारियों और जिले में पार्टी की रणनीति को लेकर मंथन किया। मंत्री ने पदाधिकारियों को अभी से आगामी चुनाव के लिए सक्रिय होने के निर्देश दिए। आशीष पटेल ने कहा कि विभागीय समीक्षा बैठक के बाद पार्टी के जिला स्तर के पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक और समीक्षात्मक बैठक की गई। उन्होंने बताया कि जिले के अलग-अलग हिस्सों से आए पदाधिकारियों ने अपने-अपने मुद्दे और संगठन से जुड़े विषय रखे। इन पर चर्चा कर संगठन को और मजबूत बनाने के लिए आवश्यक सुधार और निर्णय लेने की बात कही गई। पंचायत चुनाव पर बोले- पार्टी पूरी तरह तैयार आगामी पंचायत चुनाव को लेकर मंत्री ने कहा कि पार्टी संगठन स्तर पर तेजी से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव को लेकर उनकी पार्टी ने कमर कस ली है और जमीनी स्तर पर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। हालांकि, चुनाव मिलकर लड़ा जाएगा या अलग, इस पर अभी कोई अंतिम निर्णय नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर बातचीत के बाद ही इस पर स्थिति साफ होगी। ‘धुरंधर 2’ में दिखाए गए जाली नोट कनेक्शन पर बोले मीडिया से बातचीत में जब ‘धुरंधर 2’ फिल्म में दिखाए गए अतीक अहमद और जाली नोटों के कथित नेक्सस पर सवाल पूछा गया तो आशीष पटेल ने कहा कि जाली नोटों का एक नेक्सस प्रदेश और देश में रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सरकार किसी भी प्रकार की राष्ट्रविरोधी गतिविधियों की निंदा करती है और ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है। अतीक के चुनाव लड़ने के सवाल पर दिया हल्का-फुल्का जवाब जब उनसे पूछा गया कि उनकी पार्टी से अतीक अहमद चुनाव लड़ चुके हैं, तो आशीष पटेल ने कहा कि उन्होंने अभी वह फिल्म नहीं देखी है। उन्होंने हल्के अंदाज में कहा कि अगर टिकट उपलब्ध करा दिया जाए तो वह भी फिल्म देख लेंगे। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि उस समय पार्टी का नेतृत्व डॉ. सोनेलाल पटेल के हाथ में था, इसलिए उन्हें उस दौर की विस्तृत जानकारी नहीं है। सीएम योगी पर टिप्पणी करने वालों पर सख्त रुख सीएम योगी आदित्यनाथ की मां को लेकर की गई टिप्पणी पर एक मौलाना की गिरफ्तारी के सवाल पर आशीष पटेल ने कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि किसी भी राजनेता या किसी भी दल के व्यक्ति के खिलाफ व्यक्तिगत स्तर पर नहीं जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस तरह की घृणास्पद बातें करने वाले लोग न समाज के हैं, न राष्ट्र के हित में हैं, इसलिए उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई जरूरी है। ममता बनर्जी के बयान पर बोले- भ्रम फैलाने की जरूरत नहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इस बयान पर कि भाजपा सरकार आने पर मांस-मछली खाने पर रोक लग जाएगी, आशीष पटेल ने कहा कि उत्तर प्रदेश में किसी को कुछ खाने से नहीं रोका गया है और न ही रोका जाएगा। उन्होंने कहा कि इस तरह के बयानों से भ्रम फैलाने की कोई जरूरत नहीं है। अखिलेश के 2027 दावे पर कहा- NDA सरकार बनेगी जब दादरी से अखिलेश यादव के 2027 के दावे पर सवाल किया गया तो मंत्री ने साफ कहा कि 2027 में NDA की सरकार बनेगी। उन्होंने भरोसा जताया कि जनता एक बार फिर NDA के साथ खड़ी होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गुरसरांय में हार्वेस्टर की टक्कर से युवक की मौत:भसनेह के पास हादसा, एक युवक गंभीर घायल
    Next Article
    जिला अस्पताल में 6 घंटे में 20 से ज्यादा मरीज:उन्नाव में बुखार और डायरिया के कारण बढ़ी मरीजों की भीड़

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment