Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा में पेट्रोल न देने पर कर्मचारियों से मारपीट, VIDEO:खाना खाते समय ढाबे पर लात-घूंसों से पीटा, बाइक और बोतल में लेने आए थे तेल

    3 hours ago

    1

    0

    गोंडा जिले में पेट्रोल न मिलने से नाराज कुछ युवकों ने शुक्रवार रात महादेव पेट्रोल पंप के कर्मचारियों से मारपीट की। यह घटना गल्ला मंडी स्थित बाबा ढाबे मिश्रौलिया में हुई, जहां कर्मचारी खाना खा रहे थे। पूरी घटना ढाबे में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार देर रात कुछ युवक महादेव पेट्रोल पंप पर 30 रुपये का पेट्रोल बोतल में और 70 रुपये का अपनी मोटरसाइकिल में डलवाने आए थे। उस समय पेट्रोल खत्म हो गया था, जिसके कारण कर्मचारियों ने उन्हें पेट्रोल देने से मना कर दिया। इससे नाराज युवकों ने कर्मचारियों को धमकी दी थी। बाद में, जब पेट्रोल पंप कर्मचारी मुकेश कुमार और एक अन्य सहयोगी बाबा ढाबे मिश्रौलिया में खाना खा रहे थे, तो आरोपी वहां पहुंचे। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि राहुल गुप्ता, हर्षित गुप्ता और राज सोनी सहित तीन अन्य व्यक्ति टेबल पर बैठे कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज करने लगे और फिर मारपीट शुरू कर दी। फुटेज के अनुसार, आरोपियों ने ढाबे के अंदर भी हंगामा किया। कर्मचारियों ने भागकर अपनी जान बचाने की कोशिश की, लेकिन उन्हें पकड़कर जमीन पर गिराकर पीटा गया। आरोपी ढाबे में रखे खाना बनाने के उपकरण और चाकू उठाकर भी हमला करते हुए दिखाई दे रहे हैं। महादेव पेट्रोल पंप के मालिक अमिताभ मिश्रा ने इस मामले में नगर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने तीन नामजद (राहुल गुप्ता, हर्षित गुप्ता, राज सोनी) और तीन अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। यह बताया गया है कि यह घटना 27 मार्च की देर रात हुई थी, जब आरोपियों को पेट्रोल पंप पर पेट्रोल नहीं मिला था, जिसके बाद उन्होंने कर्मचारियों से मारपीट की। इस पूरी मारपीट की घटना में मुकेश कुमार और एक अन्य पेट्रोल पंप कर्मचारियों को चोट आई है। जिसका पेट्रोल पंप मालिक अमिताभ मिश्रा द्वारा स्थानीय एक निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराया गया है। वहीं गोंडा नगर कोतवाली बिन्देश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि पूरे मामले को लेकर के जांच कराई जा रही है वायरल सीसीटीवी कैमरे का संज्ञान लिया गया है जांच में जो भी निकाल कर आएगा कार्रवाई की जाएगी पीड़ितों से तहरीर भी लिया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से कोई समझौता न किया जाए:मंत्री जयवीर बोले- पर्यटन से बदलेगा मैनपुरी, रोजगार और पहचान दोनों मजबूत होगा
    Next Article
    स्कूल वाहन सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न:DM ने प्रतिनिधियों की अनुपस्थिति पर जताई नाराजगी, नोटिस के निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment