Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा में मौसम का बदला मिजाज बूंदाबांदी से तापमान गिरा:हल्की हवाओं के साथ गोंडा में बूंदाबांदी, तापमान में गिरावट होने से लोगों को मिली गर्मी से राहत

    2 hours ago

    1

    0

    गोंडा जिले में बुधवार सुबह 9 बजे से मौसम में अचानक बदलाव आया है हल्की बूंदाबांदी और तापमान में गिरावट से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। हालांकि, इस बदलाव ने किसानों की चिंताएं बढ़ा दी हैं। क्षेत्र में गेहूं की फसल पक चुकी है और कई किसान कटाई भी कर चुके हैं। खेतों में कटी हुई गेहूं की फसल खुले में पड़ी है, जिस पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है। बूंदाबांदी से फसल के भीगने की आशंका से किसान परेशान हैं। स्थानीय किसानों के अनुसार, यदि बारिश तेज होती है तो उनकी मेहनत पर पानी फिर सकता है। भीगी हुई गेहूं की फसल की गुणवत्ता खराब होने के साथ-साथ उत्पादन में भी भारी नुकसान हो सकता है। किसान अब मौसम साफ होने का इंतजार कर रहे हैं ताकि वे अपनी फसल को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा सकें।मौसम विभाग ने अगले तीन घंटे के लिए अलर्ट जारी किया है। विभाग ने बताया कि जिले में बिजली गिरने, मध्यम बारिश और 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलने की संभावना है। लोगों को सलाह दी गई है कि वे आवश्यकता पड़ने पर ही घरों से निकलें और आकाशीय बिजली गिरने के संकेत मिलने पर सुरक्षित स्थान पर चले जाएं। प्रशासन ने किसानों को भी सलाह दी है कि वे मौसम को देखते हुए जल्द से जल्द फसल की सुरक्षित ढुलाई और भंडारण की व्यवस्था करें ताकि संभावित नुकसान से बचा जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में 1.25 करोड़ का सोना चोरी:परिवार गया था इंदौर, ग्रिल काटकर घुसे चोरों ने खंगाला घर
    Next Article
    First India Digital Census | भारत का ऐतिहासिक कदम! दुनिया की सबसे बड़ी और पहली 'डिजिटल जनगणना' का आगाज़

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment