Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा में चैत्र नवरात्रि पर मिशन शक्ति संवाद का आयोजन:महिला पुलिसकर्मी गांव-गांव जाकर कर रहीं जागरूक, मनचलों को दिया जा रहा रेड कार्ड

    2 hours ago

    1

    0

    गोंडा में चैत्र नवरात्रि के अवसर पर 'मिशन शक्ति अभियान 5.0' के दूसरे चरण का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत महिला पुलिसकर्मी गांव-गांव जाकर 'मिशन शक्ति संवाद' कार्यक्रम आयोजित कर रही हैं, जिसका उद्देश्य महिलाओं को उनकी सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है। इस संवाद कार्यक्रम के माध्यम से छेड़छाड़,शोषण,दहेज उत्पीड़न, बाल अपराध और एसिड अटैक जैसी घटनाओं की रोकथाम के लिए महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया जा रहा है। उन्हें इन अपराधों से बचाव के तरीके भी बताए जा रहे हैं। यह अभियान गोंडा जिले के 17 थाना क्षेत्रों में लगातार जारी है। मिशन शक्ति और एंटी रोमियो टीमें गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक कर रही हैं और 'मिशन शक्ति केंद्र' के बारे में भी जानकारी प्रदान कर रही हैं। इसी क्रम में, वजीरगंज थाने की मिशन शक्ति एंटी रोमियो टीम ने आज एक गांव में 'मिशन शक्ति महिला संवाद' कार्यक्रम आयोजित किया।इसमें गांव की महिलाओं और लड़कियों को इकट्ठा कर उन्हें सुरक्षा और अधिकारों के बारे में जागरूक किया गया। टीम ने स्कूल जाने वाली बच्चियों से भी बातचीत की और यह सुनिश्चित किया कि उन्हें रास्ते में किसी शोहदे द्वारा परेशान तो नहीं किया जा रहा है। बच्चियों को महिला सुरक्षा और महिला हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई। यह अभियान पूरे एक माह तक चलेगा। इस दौरान उन संवेदनशील स्थानों को भी चिन्हित किया जा रहा है, जहां महिलाओं और लड़कियों को अक्सर समस्याओं का सामना करना पड़ता है। अभियान के तहत,मिशन शक्ति और एंटी रोमियो टीमें मनचलों और शोहदों के खिलाफ भी लगातार कार्रवाई कर रही हैं। उन्हें 'रेड कार्ड' जारी कर चेतावनी दी जा रही है, और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ मिशन शक्ति के तहत कानूनी कार्रवाई भी की जा रही है। जिन लोगों को रेड कार्ड दिए गए हैं, उन पर पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार नजर रखी जा रही है, ताकि महिलाओं और लड़कियों को उनसे किसी प्रकार की परेशानी न हो। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक करना तथा अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अंबेडकरनगर में गर्मी के लिए बिजली विभाग तैयार:पुराने ट्रांसफार्मर बदले जा रहे, तारों की मरम्मत तेज
    Next Article
    नाबालिग को भगाने वाला वांछित आरोपी गिरफ्तार:श्रावस्ती में मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दबोचा, कोर्ट में पेश किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment