Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अंबेडकरनगर में गर्मी के लिए बिजली विभाग तैयार:पुराने ट्रांसफार्मर बदले जा रहे, तारों की मरम्मत तेज

    2 hours ago

    1

    0

    अंबेडकरनगर मे गर्मी के मौसम में बिजली की बढ़ती मांग को पूरा करने और उपभोक्ताओं को निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए विद्युत विभाग ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। विभाग पुराने ट्रांसफार्मरों को बदलने, उनकी क्षमता बढ़ाने, जर्जर तारों को ठीक करने और व्यापक रख-रखाव जैसे कार्य कर रहा है। जिले में लगभग 4.5 लाख बिजली उपभोक्ताओं को 41 बिजली घरों के माध्यम से आपूर्ति की जाती है। हालांकि, गांवों और मोहल्लों तक बिजली पहुंचाने के लिए दशकों पुराने तार अभी भी उपयोग में हैं, जिससे गर्मी के दिनों में तार टूटने और ट्रिपिंग की घटनाएं बढ़ जाती हैं। इस समस्या से निपटने के लिए विभाग खराब तारों और खंभों को 'रिवैंप योजना' के तहत दुरुस्त कर रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य शॉर्ट सर्किट से होने वाली बिजली आपूर्ति की बाधाओं को रोकना है। गर्मी के मौसम में ट्रांसफार्मरों पर पड़ने वाले अतिरिक्त दबाव को देखते हुए, अकबरपुर बिजली घर परिसर के निकट स्थित ट्रांसफार्मर कार्यशाला में खराब ट्रांसफार्मरों की मरम्मत का कार्य भी तेज कर दिया गया है। अधीक्षण अभियंता रजनीश श्रीवास्तव ने बताया कि मेंटेनेंस का कार्य लगातार किया जा रहा है, ताकि गर्मी के मौसम में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ चेयरमैन ने उठाए सपा के PDA पर सवाल:PDA के नारे के साथ इंसाफ करें पार्टी, इतनी सहभागिता के बाद भी नहीं मिलता टिकट
    Next Article
    गोंडा में चैत्र नवरात्रि पर मिशन शक्ति संवाद का आयोजन:महिला पुलिसकर्मी गांव-गांव जाकर कर रहीं जागरूक, मनचलों को दिया जा रहा रेड कार्ड

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment