Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा में बच्ची की मौत पर बवाल, VIDEO:लखनऊ हाईवे जाम कर प्रदर्शन, कोतवाल बोले- कुछ लोग घड़ियाली आंसू बहाने आए, ई रिक्शा को ईको ने मारी टक्कर

    4 hours ago

    1

    0

    गोंडा-लखनऊ हाईवे पर एक ईको कार ने आगे जा रहे ई रिक्शा को टक्कर मार दी। टक्कर से ई रिक्शा में बैठी 8 साल की बच्ची का सिर रिक्शे में लगे लोहे की रॉड से टकराया, जिसके बाद छिटककर वो सड़क पर गिर गई। इस दौरान ईको चालक कार लेकर भागने लगा तो बच्ची के सिर पर कार का पहिया चढ़ गया। सिर फटने से मौके पर ही बच्ची की मौत हो गई। जबकि पीछे बैठे दो बच्चे घायल हो गए। बच्ची की मौत के बाद गुस्साए परिजनों ने दौड़ाकर ईको कार चालक को पकड़ लिया। पीटने के बाद लखनऊ हाईवे पर बच्ची का शव रखकर हंगामा करने लगे। सूचना के बाद मौके पर कोतवाल समेत कई थानों का फोर्स पहुंचा। ईको चालक को पुलिस छुड़ाकर ले जाने लगी तो प्रदर्शनकारी भड़क गए। इस दौरान जमकर धक्का-मुक्की होने लगी। कोतवाल परिवार को समझाते हुए कहने लगे- हंगामा करने वालों में कुछ दलाल हैं, जो घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं। आप लोग किसी के बहकावे में मत आइये। तब जाकर परिजन माने। पूरा मामला कोतवाली देहात क्षेत्र के तिवारी पुरवा बालपुर जाट का है। हंगामे के विजुअल देखिए जानिए पूरा मामला… बताया जाता है कि लालापुरवा बालपुर जाट के रहने वाले सुनील सिंह के परिवार में 5 मई को एक युवक की शादी है। इसके लिए आज दोपहर करीब तीन बजे वो अपने बड़े भाई अनिल सिंह के साथ उनके ही ई-रिक्शे पर बैठकर अपनी 8 साल की बेटी शिवानी और 2 साल के बेटे अनूप और 4 साल की भतीजी नैंसी के साथ बालपुर मार्केट कपड़े खरीदने जा रहे थे। इसी दौरान तिवारी पुरवा बालपुर जाट के पास गोंडा की तरफ से लखनऊ जा रही एक ईको कार ने ई रिक्शे में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बीच में बैठी 8 साल की नैंसी का सिर किनारे लगे लोहे के एंगल से लड़ा। टकराने के बाद वो सड़क पर जा गिरी। भागने के चक्कर में बच्ची को रौंदा इसी दौरान टक्कर मारने के बाद ईको कार चालक मौक से भागने लगा। जबतक ई रिक्शा सवार बच्ची को उठाते, तबतक ईको कार का पहिया उसके सिर पर चढ़ गया। बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद राहगीरों ने 100 मीटर आगे ईको कार को घेरकर रोक लिया। चालक को पकड़कर पीटने लगे। हादसे में जबकि 2 साल का अनूप और 4 साल की नैंसी घायल हैं। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। गुस्साए लोगों ने ईको कार चालक को पकड़कर पीट दिया और हाईवे पर जाम लगा दिया। बच्ची की मौत की सूचना पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। हाईवे पर हंगामा करने लगे। करीब आधे घंटे बाद देहात कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। जब पुलिसकर्मी समझाने पहुंचे तो परिवार और स्थानीय लोगों ने पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की करने लगे। कई प्रदर्शनकारियों की पुलिस के साथ जमकर धक्का मुक्की हुई। कोतवाल बोले- लोगों के बहकावे में न आएं इस दौरान कोतवाल परिवार को समझाते हुए कहने लगे - हम शुरुआत से लेकर आखिरी तक आपके साथ साथ हैं। यहां जो लोग हंगामा कर रहे हैं, इनमें कुछ दलाल हैं। इन लोगों के बहकावे में नहीं आना है। आप लोग जाम खोल दीजिए और पुलिस को बच्ची की डेडबॉडी ले जाने दीजिए। इस दौरान कुछ प्रदर्शनकारी विरोध करने लगे तो पुलिस ने लाठी लेकर उन्हें दौड़ा लिया। घंटों चले इस हंगामे के बाद पुलिस ने किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने शिवानी के शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दिल्ली में जॉब करता है पिता बताया जाता है कि बच्ची शिवानी सिंह के पिता का नाम सुनील सिंह दिल्ली में प्राइवेट कंपनी में जॉब करते हैं। सुनील के चार बच्चों में शिवानी दूसरे नंबर पर थी। परिवार में 9 साल का बेटा यश, 5 साल का रोहन और 4 साल का शक्ति बचा है। बेटी की मौत के बाद सुनीता का रोक रोकर बुरा हाल है। वो सड़क पर दहाड़े मारकर रोती रही। कहती रही कि कोई मेरी बेटी मुझे लौटा दो। कोतवाल बोले- आरोपी चालक को पकड़ा कोतवाल देहात ने बताया- मामले को समझा-बुझाकर शांत कराया गया है। आरोपी चालक को पकड़ लिया गया है। दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में ले लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। माहौल खराब करने वाले लोगों की पहचान की जा रही है और उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। --------- ये खबर भी पढ़ें मिस्टर-यूपी एनकाउंटर में ढेर, 3 दोस्तों की हत्या की थी:जिनका मर्डर किया, उनकी पत्नी-बहन बोलीं- अब तसल्ली मिली बुलंदशहर में 3 दोस्तों की हत्या के मुख्य आरोपी बर्थडे बॉय जीतू सैनी (30) को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया। गुरुवार सुबह 5 बजे पुलिस ने स्कूटी सवार जीतू को रोका, तो उसने फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में उसे तीन गोलियां लग गईं। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    BHU में अव्यवस्थाओं पर ABVP के छात्रों का विरोध:कुलसचिव को दिया ज्ञापन,बोले- कैपस स्थिति विश्वनाथ मंदिर में असामाजिक गतिविधियों पर लगे रोक
    Next Article
    रामपुर में पत्नी हत्याकांड में पति-प्रेमिका को उम्रकैद:कोर्ट ने 10-10 हजार रुपए का लगाया जुर्माना, सुरक्षा के बीच भेजा गया जेल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment