Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा में 9वीं छात्रा का अपहरण करने वाला शिक्षक गिरफ्तार:अयोध्या से किया गिरफ्तार, छात्रा को भेजा वन स्टॉप सेंटर, 7 अप्रैल को बहला-फुसलाकर ले गया था

    17 hours ago

    2

    0

    गोंडा जिले की नगर कोतवाली पुलिस ने 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा के अपहरण के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक आलोक कुमार द्विवेदी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना 7 अप्रैल की है, जब निजी स्कूल के शिक्षक ने 9वीं की छात्रा को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। छात्रा के पिता की तहरीर पर नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने आरोपी शिक्षक को अयोध्या के लोलपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। मामले की जांच उपनिरीक्षक शुभांशु पाठक कर रहे थे। छात्रा सकुशल बरामद, मेडिकल कराया गया नगर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के चंगुल से छात्रा को सकुशल बरामद कर लिया है। उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया है और मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराए जा रहे हैं। फिलहाल छात्रा को गोंडा मेडिकल कॉलेज के पास स्थित वन स्टॉप सेंटर में रखा गया है, जहां उसकी देखभाल की जा रही है। जेवरात भी साथ ले गया था आरोपी पीड़िता के पिता के मुताबिक, 7 अप्रैल को उनकी बेटी घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी और अपने साथ मां के कुछ जेवर भी ले गई थी। बाद में स्कूल से सूचना मिली कि वह वहां नहीं पहुंची है। इसके बाद परिवार को शिक्षक आलोक कुमार द्विवेदी पर शक हुआ, क्योंकि वह नाबालिग थी। बिहार का रहने वाला है आरोपी शिक्षक नगर कोतवाली के क्राइम इंस्पेक्टर सभाजीत सिंह ने बताया कि आरोपी आलोक द्विवेदी बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी स्थित पूरे कॉलोनी न्यू टाउन का निवासी है। पुलिस ने पुष्टि की कि आरोपी ने छात्रा का अपहरण किया था। फिलहाल उसे जेल भेज दिया गया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वर्कशॉप में ब्लास्ट होने से घायल 2 मासूमों की मौत:बरेली में एलपीजी सिलेंडर फटने से लगी थी आग, 4 झुलसे
    Next Article
    संभल में आतिशबाजी बनाते समय विस्फोट, किशोरी की मौत:दूसरी किशोरी-दादा घायल, घर का सामान बिखरा, गांव में अफरा-तफरी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment