Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा में 8 साल की बच्ची को कार ने रौंदा:घरवाले पुलिस से भिड़े, कोतवाल बोले- कुछ लोग घड़ियाली आंसू बहा रहे

    6 hours ago

    1

    0

    गोंडा-लखनऊ हाईवे पर गुरुवार को एक ईको कार ने आगे जा रहे ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। इससे ई-रिक्शा में बैठी 8 साल की बच्ची का सिर उसमें लगी लोहे की रॉड से टकरा गया। इसके बाद बच्ची छिटककर सड़क पर गिर गई। भागने के चक्कर में ड्राइवर ने ईको का अगला पहिया बच्ची के सिर पर चढ़ा दिया। सिर फटने से मौके पर ही बच्ची की मौत हो गई। पीछे बैठे 2 बच्चे घायल हो गए। बच्ची की मौत के बाद गुस्साए घरवालों ने दौड़ाकर ईको के ड्राइवर को पकड़ लिया। फिर लखनऊ हाईवे पर बच्ची का शव रखकर हंगामा करने लगे। बेटी की मौत के बाद मां सड़क पर लोट-लोटकर दहाड़े मारकर रोती रही। वह कहती रही- कोई मेरी बेटी मुझे लौटा दो। वहीं, प्रदर्शन के चलते हाईवे पर लंबा जाम लग गया। सूचना पर कोतवाल समेत कई थानों का फोर्स पहुंचा। कोतवाल ईको के ड्राइवर को छुड़ाकर ले जाने लगे, तो प्रदर्शनकारी भड़क गए। धक्का-मुक्की करने लगे। इस पर कोतवाल कहने लगे- यहां कुछ लोग हंगामा कर रहे हैं, इनमें कुछ दलाल हैं। जो घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं। इन लोगों के बहकावे में मत आइए। इसके बाद पुलिस ने लाठी फटकाकर लोगों को खदेड़ा, तब जाम खुला। मामला कोतवाली देहात क्षेत्र का है। हंगामे की 3 तस्वीरें देखिए जानिए पूरा मामला… लालापुरवा बालपुर जाट में सुनील सिंह रहते हैं। गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे वह बेटी शिवानी (8) और 2 साल के बेटे अनूप के साथ कपड़े खरीदने बाजार जा रहे थे। उनके साथ 4 साल की भतीजी नैंसी भी थी। सुनील बच्चों के साथ अपने बड़े भाई अनिल सिंह के ई-रिक्शे में बैठे थे। तिवारी पुरवा बालपुर जाट के पास गोंडा से लखनऊ जा रही एक ईको कार ने ई-रिक्शे में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बीच में बैठी शिवानी का सिर ई-रिक्शे में लगे लोहे के एंगल से लड़ गया। इसके बाद वह सड़क पर जा गिरी। कार ड्राइवर ने भागने के चक्कर में बच्ची को रौंदा टक्कर मारने के बाद ड्राइवर ईको कार लेकर भागने लगा। इसी दौरान उसने शिवानी के सिर पर गाड़ी का पहिया चढ़ा दिया। इससे शिवानी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, अनूप और नैंसी घायल हो गए। यह देख राहगीरों ने 100 मीटर तक पीछा कर ईको कार को घेरकर रोक लिया। ड्राइवर को पकड़कर पीटने लगे। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। गुस्साए लोगों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। बच्ची की मौत की सूचना पर सैकड़ों गांववाले मौके पर पहुंच गए। करीब आधे घंटे बाद देहात कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस प्रदर्शनकारियों को समझाने लगी, तो वे धक्का-मुक्की करने लगे। कोतवाल बोले- लोगों के बहकावे में न आएं पीड़ित परिवार को समझाते हुए कोतवाल शमशेर बहादुर कहने लगे- हम शुरुआत से लेकर आखिर तक आपके साथ साथ हैं। जो करेंगे, हम ही करेंगे। आप लोग जाम खोल दीजिए और पुलिस को बच्ची की डेडबॉडी ले जाने दीजिए। इस दौरान कुछ प्रदर्शनकारी विरोध करने लगे, तो पुलिस ने लाठी लेकर उन्हें दौड़ा लिया। करीब डेढ़ घंटे चले हंगामे के बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को लाठी लेकर खदेड़ा। जाम खुलवाने के बाद पुलिस ने शिवानी के शव का पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। सुनील बोले- भतीजे की शादी के कपड़े दिलाने जा रहे थे सुनील सिंह ने बताया- मैं दिल्ली में प्राइवेट जॉब करता हूं। मेरे 4 बच्चे बेटा यश (9), रोहन (5) और शक्ति (4) और शिवानी थे। शिवानी कक्षा-2 पास कर तीसरी में गई थी। 5 मई को मेरे भतीजे अजय की शादी है। उसके लिए हम लोग बच्चों को कपड़े दिलाने जा रहे थे। वहीं, बेटी की मौत के बाद मां सुनीता का रो-रोकर बुरा हाल है। वो सड़क पर दहाड़े मारकर रोती रही। कोतवाल देहात शमशेर बहादुर ने बताया कि मामले को समझा-बुझाकर शांत कराया गया है। आरोपी ड्राइवर को पकड़ लिया गया है। गाड़ी को कब्जे में ले लिया है। माहौल खराब करने वाले लोगों की पहचान की जा रही है। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ----------------------- ये खबर भी पढ़ें मिस्टर-यूपी एनकाउंटर में ढेर, 3 दोस्तों की हत्या की थी, जिनका मर्डर किया, उनकी पत्नी-बहन बोलीं- अब तसल्ली मिली बुलंदशहर में 3 दोस्तों की हत्या के मुख्य आरोपी बर्थडे बॉय जीतू सैनी (30) को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया। गुरुवार सुबह 5 बजे पुलिस ने स्कूटी सवार जीतू को रोका, तो उसने फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में उसे तीन गोलियां लग गईं। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    दुल्हन के दीदार को तैयार था शौहर, लेकिन बीवी के हाथ देखते ही चढ़ गया पारा, मंडप में चल गए चाकू
    Next Article
    मुंबई घटना के बाद बाराबंकी प्रशासन अलर्ट:तरबूज, मीट की दुकानों पर छापेमारी; 9 बंद, विभाग ने अफवाहों पर दी सफाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment