Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा में 51वीं जूडो क्लस्टर प्रतियोगिता का आगाज:10 जिलों की टीमें ले रहीं भाग, पहले दिन गोंडा पुलिस खिलाड़ियों का दबदबा

    5 hours ago

    2

    0

    गोंडा रिजर्व पुलिस लाइन के अमर शहीद राजेन्द्र नाथ लाहिड़ी बहुउद्देशीय हॉल में आज गुरुवार को 51वीं अन्तर्जनपदीय जूडो क्लस्टर प्रतियोगिता (2026) का शुभारंभ हुआ है। पुलिस विभाग में खेल भावना और शारीरिक दक्षता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित यह तीन दिवसीय प्रतियोगिता गोरखपुर जोन के 10 जिलों के पुलिस खिलाड़ियों को जूडो, वुशु, ताईक्वाण्डो, कराटे और पेंचक सिलाट जैसी विधाओं में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देगी। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक गोंडा विनीत जायसवाल ने फीता काटकर किया। इससे पूर्व नोडल अधिकारी और अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) अजीत कुमार रजक ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। प्रतियोगिता के पहले दिन जूडो के पुरुष और महिला वर्ग में कुल 15 मुकाबले हुए। मेजबान गोंडा के खिलाड़ियों ने कई स्वर्ण पदक अपने नाम किए। पुरुष वर्ग में गोंडा के रजनीश शुक्ला (60 किग्रा), आयुष यादव (73 किग्रा), शैलेष मौर्य (100 किग्रा) और जगदीश यादव (100+ किग्रा) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सिद्धार्थनगर के राजाराम यादव (73 किग्रा), बहराइच के राजा प्रताप (81 किग्रा) और कुशीनगर के इंद्रेश यादव (90 किग्रा) ने भी अपने-अपने वर्ग में जीत दर्ज की।महिला वर्ग में गोंडा की सिम्पल मौर्या (48 किग्रा), उपासना देवी (52 किग्रा), रचना (57 किग्रा) और अनीता चौरासिया (78 किग्रा) ने स्वर्ण पदक जीते। बलरामपुर की सुधा (63 किग्रा) और संतकबीरनगर की नरीना सिंह (70 किग्रा) ने भी अपने वर्ग में पहला स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता का संचालन उद्घोषक संगीता दीक्षित ने किया, जबकि शैलेष मौर्य ने रेफरी की भूमिका निभाई। इस अवसर पर गोरखपुर, महराजगंज, देवरिया, बस्ती सहित जोन के सभी जिलों के कोच और अधिकारी उपस्थित रहे। यह प्रतियोगिता अगले दो दिनों तक जारी रहेगी, जिसमें ताईक्वाण्डो और कराटे जैसे खेलों में भी मुकाबले होंगे। खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए एसपी विनीत जायसवाल ने कहा कि खेल न केवल शरीर को स्वस्थ रखते हैं, बल्कि पुलिस कर्मियों में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम वर्क की भावना को भी प्रबल करते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मऊ मकान गणना में प्रदेश में 15वें स्थान पर:अपर जिलाधिकारी ने की अपील, स्व-गणना में अधिक से अधिक लोग भाग लें
    Next Article
    Peddi Starcast Fees: 300 करोड़ की फिल्म ‘पेड्डी’ में राम चरण बने सबसे महंगे स्टार, जहान्वी कपूर की फीस जानकर रह जाएंगे हैरान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment