Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गुड फ्राइडे पर सेंट पॉल मेथोडिस्ट चर्च में विशेष प्रार्थना:यीशु के बलिदान को याद कर गूंजे भजन-गीत, बच्चों की प्रस्तुति ने किया सभी को भावुक

    2 hours ago

    1

    0

    3 अप्रैल को गुड फ्राइडे के अवसर पर शहर के विभिन्न चर्चों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी क्रम में रुड़की रोड स्थित सेंट पॉल मेथोडिस्ट चर्च में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान प्रभु यीशु मसीह के बलिदान को स्मरण करते हुए भजन और धार्मिक गीत गाए गए। वहीं बच्चों द्वारा यीशु के क्रूस पर चढ़ाए जाने की घटना पर आधारित भावपूर्ण नाट्य प्रस्तुति दी गई, जिसने उपस्थित लोगों को भावुक कर दिया। विशेष प्रार्थना में सेवन लास्ट वर्ड्स ईसा मसीह के आखिरी 7 शब्दों की प्रार्थना की गई। क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे: गुड फ्राइडे ईसाई धर्म में प्रभु यीशु मसीह के बलिदान की स्मृति में मनाया जाता है। मान्यता है कि इसी दिन यीशु को क्रूस पर चढ़ाया गया था। मानवता के कल्याण और पापों से मुक्ति के लिए दिए गए उनके बलिदान को श्रद्धा, शांति और प्रार्थना के साथ याद किया जाता है। कार्यक्रम के अंत में सभी श्रद्धालुओं ने एक साथ मिलकर प्रार्थना की और मानवता, शांति एवं प्रेम का संदेश दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलरामपुर चीनी मिल में विवाद बना बवाल:वकील से मारपीट, आक्रोशित अधिवक्ताओं ने किया हंगामा
    Next Article
    कार सवार बदमाशों ने लखनऊ के युवक से लूटपाट:कानपुर में असलहा लगाकर लूट के बाद मोबाइल से 71 हजार का लोन निकलवाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment