Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गुड फ्राइडे पर क्रूसीकरण जुलूस:फर्रुखाबाद के गिरजाघरों में प्रभु यीशु के सात वचन सुनाए गए

    2 hours ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद में गुड फ्राइडे के पावन अवसर पर प्रभु यीशु मसीह के क्रूसीकरण की स्मृति में शहर के विभिन्न गिरजाघरों में श्रद्धापूर्ण माहौल देखा गया। सुबह 11 बजे से ही मसीही समुदाय के लोग गिरजाघरों में एकत्रित होने लगे और सफेद वस्त्रों में प्रार्थना सभा तथा विशेष आराधना में शामिल हुए। सीएनआई बढ़पुर चर्च में क्रूसीकरण की स्मृति में एक विशेष जुलूस पास्टर हाउस से प्रारंभ होकर चर्च परिसर तक पहुंचा। इस दौरान एक विश्वासी अभिजीत सहाय ने प्रभु यीशु का स्वरूप धारण कर कंधों पर क्रूस उठाया। उन्होंने उस पीड़ा व बलिदान का जीवंत चित्रण प्रस्तुत किया, जो प्रभु यीशु ने समस्त मानव जाति के उद्धार के लिए सहन किया था। चर्च परिसर में क्रूसीकरण का पूरा दृश्य मंचित किया गया, जिसमें प्रभु यीशु को क्रूस पर चढ़ाया गया। उनके साथ डिसमास और गेसटार को भी क्रूस पर चढ़ाए जाने का दृश्य दिखाया गया। इस दौरान माता मरियम के दुख और करुणा को भी जीवंत रूप में दर्शाया गया। यह मार्मिक दृश्य देखकर उपस्थित श्रद्धालु भावुक हो गए और कई लोगों की आंखें नम हो गईं। चर्च के पादरी मनोज कुमार ने विशेष आराधना कराते हुए पवित्र बाइबिल से वचनों का पाठ किया। इस दौरान पहला वचन — “हे पिता, इन्हें क्षमा कर, क्योंकि ये नहीं जानते कि क्या कर रहे हैं” — सुनकर गिरजाघर में उपस्थित श्रद्धालु भावुक हो उठे। पादरी ने बताया कि क्रूस पर असहनीय पीड़ा सहते हुए भी प्रभु यीशु ने अपने सताने वालों के लिए क्षमा की प्रार्थना की। यह मानवता के लिए प्रेम, दया और क्षमा का सबसे बड़ा संदेश है। उन्होंने कहा कि यह वचन सिखाता है कि विपरीत परिस्थितियों में भी हमें दूसरों के प्रति क्षमा का भाव रखना चाहिए। प्रभु यीशु का यह संदेश आज भी समाज में प्रेम, शांति और भाईचारे की प्रेरणा देता है। इसके साथ ही ऑल सेंट्स चर्च, सिटी चर्च, रखा चर्च और बढ़पुर चर्च में भी विशेष प्रार्थना सभाएं आयोजित की गईं। ऑल सेंट्स चर्च और सिटी चर्च में पादरी स्टीफन मसीह ने आराधना कराई, जबकि रखा चर्च और बढ़पुर चर्च में पादरी मनोज कुमार ने प्रार्थना सभा का संचालन करते हुए प्रभु यीशु के बलिदान और उनके संदेशों को साझा किया। सभी गिरजाघरों में प्रार्थना, स्तुति और वचन संदेश के माध्यम से प्रभु यीशु मसीह के प्रेम, त्याग और क्षमा के संदेश को स्मरण किया गया। इस अवसर पर अमन मनीला पीटर, भावना लाल, डोरकस अबरार, अजय जी लाल, आदित्य सहाय, डायमंड इंद्रियास, राजीव के लाल, रितेश ऑलिव सिंह, विनीता सिंह, सुषमा दयाल, जॉर्डन राज, सुनील विक्टर, वीना साइमन, स्वेता नोरमन, रविंद्र जी लाल, एलिस दयाल, निशा लाल, शशि सिंह, राहुल अबरार, प्रशांत एडसन, सुजीत सहाय, अनमोल लाल, विशाल दास सहित मसीही समाज के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सदर सीट पर कौन मजबूत, विधायक महेंद्र या कोई और:भाजपा से दयाराम या मोदू चौधरी? कांग्रेस-बसपा में किसे दिग्गज मानते हैं आप
    Next Article
    बागपत सीट पर कौन मजबूत, विधायक योगेश या कोई और:सपा से संजीव त्यागी या रवि बैसला पसंद; बसपा से किसे दिग्गज मानते हैं आप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment