Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा डीएम ने मनकापुर एडीओ कृषि का वेतन रोका:किसानों के फॉर्मर रजिस्ट्री में खराब प्रगति पर फटकार लगाई, काम पूरा करने के दिए निर्देश

    23 hours ago

    2

    0

    गोंडा में जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन और मुख्य विकास अधिकारी अंकिता जैन की अध्यक्षता में किसानों के फार्मर रजिस्ट्री कार्य की प्रगति की समीक्षा बैठक हुई। इस दौरान मनकापुर विकास खंड में खराब प्रगति पाए जाने पर जिलाधिकारी ने संबंधित एडीओ एजी को जमकर फटकार लगाते हुए वेतन रोकने का निर्देश दिया है। अग्रिम आदेश तक फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति में सुधार न होने पर मनकापुर एडीओ कृषि का वेतन बाधित रहेगा। जिलाधिकारी ने विभिन्न विकास खंडों की प्रगति की समीक्षा की है। समीक्षा में मनकापुर विकास खंड में फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति संतोषजनक नहीं पाई गई। इस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए मनकापुर के एडीओ एजी का वेतन तत्काल प्रभाव से रोकने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि फार्मर रजिस्ट्री शासन की प्राथमिकता वाली योजना है। इसका उद्देश्य किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी और त्वरित रूप से उपलब्ध कराना है। उन्होंने चेतावनी दी कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की ढिलाई या उदासीनता स्वीकार्य नहीं होगी और लापरवाही पाए जाने पर कठोर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी खंड विकास अधिकारियों और संबंधित कर्मचारियों को अभियान में तेजी लाने और निर्धारित समयसीमा में लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए। कार्य की नियमित निगरानी और समय-समय पर प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए भी कहा गया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को चेतावनी दी कि अगली समीक्षा बैठक में प्रगति में सुधार स्पष्ट दिखना चाहिए। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने कहा कि किसानों को भी और आम लोगों को भी फार्मर रजिस्ट्री को लेकर के जागरूक किया जा रहा है। ज्यादा से ज्यादा लोग फार्मर रजिस्ट्री करवाना सुनिश्चित करें ताकि उन्हें सभी योजनाओं का लाभ मिलता रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एटा SSP ने 41 पुलिसकर्मियों को किया ट्रांसफर:जिले में कानून व्यवस्था सुधारने और अपराध रोकने पर जोर
    Next Article
    समाजवादी मजदूर सभा ने राज्यपाल को ज्ञापन भेजा:नोएडा श्रमिक आंदोलन में दमन रोकने और कानून राज की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment