Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    G-7 में सीढ़ियों पर लड़खड़ाए Trump, PM Modi ने गिरने से बचाया!

    21 hours ago

    2

    0

    फ्रांस में चल रहे G7 शिखर सम्मेलन के दौरान कैमरों में कैद हुआ यह छोटा सा पल अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल यह पूरा घटनाक्रम G7 समिट के दूसरे फैमिली फोटो सेशन का है। दुनिया के तमाम राष्ट्रपति प्रधानमंत्री और नेता ग्रुप फोटो के लिए अपनी-अपनी तय जगहों की ओर बढ़ रहे थे। सभी नेता सीढ़ियां चढ़कर मंच पर पहुंच रहे थे और अंतरराष्ट्रीय मीडिया के कैमरे हर मूवमेंट को रिकॉर्ड कर रहे थे। इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सीढ़ियों पर चढ़ते हुए थोड़ा असहज नजर आए। एक छोटे से स्टेप पर उनका संतुलन हल्का सा बिगड़ता हुआ दिखाई दिया और उस वक्त उनके ठीक आगे प्रधानमंत्री मोदी मौजूद थे और जैसे ही पीएम मोदी को लगा कि ट्रंप का बैलेंस बिगड़ सकता है। उन्होंने तुरंत उनकी तरफ हाथ बढ़ाया और ट्रंप ने उनका हाथ पकड़ कर सीढ़ी पार की। इसे भी पढ़ें: Strait of Hormuz में जहाजों से 'टोल' नहीं 'ट्रांज़िट फीस' लेगा ईरान, क्या है इसका मतलब?हालांकि ऊपर पहुंचने के बाद भी ट्रंप कुछ पल के लिए थोड़े असमंजस में दिखाई दिए। लेकिन गौर करने वाली बात यह रही कि ट्रंप के बाद इमैनुअल मैक्रोन की पत्नी विजिट मैक्रोन भी वहां पर संतुलन खोती हुई नजर आई और फिर उन्होंने एक तरफ ट्रंप और दूसरी तरफ राष्ट्रपति मैक्रोन का सहारा लेकर खुद को संभाला और फिर फोटो सेशन में शामिल हुई। G7 समिट का यह दृश्य ऐसे समय सामने आया जब पूरे सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप की मुलाकात सबसे ज्यादा चर्चा में रही। दोनों नेताओं के बीच बातचीत पर दुनिया की नजरें टिकी हुई हैं। खासतौर पर पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव, समुद्री सुरक्षा और वैश्विक व्यापार जैसे मुद्दे इस मुलाकात के केंद्र में बताए जा रहे हैं। हालांकि समिट के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने जी7 के मंच से वैश्विक साझेदारी और भरोसे का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि आज दुनिया पहले से कहीं ज्यादा एक दूसरे पर निर्भर है और ऐसी स्थिति में देशों के बीच विश्वास सबसे महत्वपूर्ण पूंजी है। इसे भी पढ़ें: नाविक बिना डर के...ट्रंप को सामने बिठाकर G7 के मंच से PM मोदी ने भारतीयों की मौत पर दिया दुनिया को क्लीयर मैसेजउन्होंने समुद्री व्यापार की सुरक्षा और नाविकों की सुरक्षा को भी वैश्विक जिम्मेदारी बताई और अब सबकी नजरें पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच आज होने वाली आधिकारिक द्विपक्षीय बैठक पर हैं। माना जा रहा है कि इस बैठक में व्यापार समझौते, ऊर्जा सुरक्षा, पश्चिम एशिया संकट और हिंद प्रशांत क्षेत्र से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। लेकिन इन तमाम कूटनीतिक चर्चाओं के बीच जी7 समिट का यह छोटा सा दृश्य खूब सुर्खियां बटोर रहा है। जहां एक तरफ मंच पर वैश्विक राजनीति की तस्वीर बन रही थी। दूसरी तरफ कैमरों ने वो पल भी कैद कर लिया जब सीढ़ियों पर संतुलन बिगड़ने के दौरान पीएम मोदी ने आगे बढ़कर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की मदद की। Trump clings to Modi for support as he climbs a single small step at the G7 summit pic.twitter.com/3tiHtH6SY5— FactPost (@factpostnews) June 16, 2026
    Click here to Read more
    Prev Article
    UAE-कनाडा और PM मोदी की ताबड़तोड़ मीटिंग, जानें क्या हुई बात?
    Next Article
    यूपी में प्रीपेड बिजली मीटर हुआ पोस्टपेड? घर बैठे ऐसे करें तुरंत चेक

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment